फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP-100 bikes run in tight streets now

अब तंग गलियों में दौड़ेंगी यूपी-100 की बाइकें

Mon, 21 May 2018 02:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 21 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
UP-100 bikes run in tight streets now
यूपी डायल नंबर 100 की नई बाइकों से शहर में मार्च निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर की तंग गलियों में पुलिस वाहन न पहुंचने की शिकायत दूर करने की मंशा से यूपी पुलिस की महत्वाकांक्षी सेवा यूपी-100 की दोपहिया पीआरवी शहर की तंग गलियों में दौड़ेगी। इसके लिए प्रदेश पुलिस मुख्यालय से 26 दोपहिया पीआरवी (बाइक पुलिस रेस्पॉन्स व्हीकल) जिले को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


इनका शहर के उन घने इलाकों के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। जहां अब तक यूपी-100 के चौपहिया वाहन नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके अलावा थानों से संचालित लैपर्ड के लिए 66 बाइकें भी मिली हैं। रविवार को इन सभी बाइकों की टोली शहर के मुख्य बाजारों में घूमी तो लोगों के बीच कौतूहल बना रहा।
विज्ञापन


यूपी पुलिस की 100 नंबर डायल सेवा पर अब तक यहां चार पहिया वाहन ही उपलब्ध थे। इस सेवा का कंट्रोल रूम लखनऊ में है। वहीं से पूरा सिस्टम कंट्रोल होता है। जब 100 नंबर पर कहीं शिकायत होती है तो इन चार पहिया वाहनों में पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों का गश्ती वाहन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। यूपी-100 की प्रत्येक पीआरवी का एक इलाका फिक्स है। इस इलाके में यह पीआरवी गश्त करती रहती है। हालांकि जब भी शहर के किसी घनी आबादी वाले या संकरी गलियों वाले इलाकों में 100 डायल सेवा को किसी शिकायत या वारदात की जानकारी मिलती तो चार पहिया वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते।

अब पुलिस को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां भी यूपी 100 डायल सेवा में अब 26 बाइकें पुलिस कोे मिल गई हैं। 100 नंबर डायल सेवा में 26 के अलावा थाना स्तर पर भी 66 बाइकें पुलिस कोे मिली हैं। इससे पुलिस शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में समय रहते पहुंच सकेगी और उसे जाम आदि का सामना नहीं करना पड़ेगा।  

जीपीएस और एलईडी से लैस होंगी दोपहिया पीआरवी
चौपहिया पीआरवी की तर्ज पर दोपहिया पीआरवी भी जीपीएस व एलईडी से लैस होगी। यह सीधे लखनऊ कंट्रोल रूम से कनेक्ट होगी। इस पर तैनात स्टाफ को वहीं से संदेश मिलेगा और यह अपने निर्धारित क्षेत्र में किसी भी सूचना पर पहुंचेगी।


यूपी-100 सेवा के लिए 26 बाइक मिली हैं, जो जल्द शहरी क्षेत्र के तंग इलाकों में शुरू की जाएंगी। इनका रूट चार्ट भी लगभग तैयार है। एक-दो दिन में इसकी तैयारी पूरी कर शुभारंभ किया जाएगा।
-अजीजुल हक एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed