फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unique experiment in Vikas Bhawan of Aligarh, paintings attracting attention

बोलती हुई तस्वीरें: अलीगढ़ के विकास भवन में अनूठा प्रयोग, दीवारों पर की गई पेंटिंग्स खींच रही हैं ध्यान

Sat, 30 Mar 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

अलीगढ़ के विकास भवन में महिलाओं के नाम के साथ इनकी बोलती हुई तस्वीरें उकेरी गई हैं। यहां से कभी भी आप निकलें तो जरूर दो मिनट रुककर इन तस्वीरों को देखें। इससे आपको भी देश, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। यह संभव हो सका है सीडीओ आकांक्षा राना के प्रयासों से।

विज्ञापन
Unique experiment in Vikas Bhawan of Aligarh, paintings attracting attention
लता मंगेशकर की दीवार पर बनी बोलती तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

देश में पुरुष प्रधान समाज है। मगर, वर्षों से चला आ रहा यह भेदभाव, महिला-पुरुषों में अंतर अब पटा दिखाई दे रहा है। महिलाएं समाज की दकियानूसी विचार धाराओं को तोड़कर अब बुलंदी पर पहुंच रही हैं। यही हमारे देश-प्रदेश का गौरव हैं। हमारी आन, बान और शान हैं...। ऐसी ही ख्याति प्राप्त महिलाएं, युवतियों को सम्मान दे रहा है रामघाट रोड स्थित अलीगढ़ का विकास भवन। पहली बार महिलाओं-बेटियों को सम्मान देने के लिए इस तरह का अनूठा प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इनके नाम के साथ इनकी बोलती हुई तस्वीरें उकेरी गई हैं। यहां से कभी भी आप निकलें तो जरूर दो मिनट रुककर इन तस्वीरों को देखें। इससे आपको भी देश, समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। यह संभव हो सका है सीडीओ आकांक्षा राना के प्रयासों से। विकास भवन के मुख्य द्वार से चाहरदीवारी व अन्य दीवारों पर पेंटिंग की गई है। दीवार पर मॉडर्न आर्ट्स के तहत बनी पेंटिंग से खुले आसमान में जीवन की ऊंचाइयों को पाने की उड़ान, आजादी के विभिन्न रंगों को प्रर्दशित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की प्रमुख महिला हस्तियां

विकास भवन की दीवारों पर पेंटिंग्स के अलावा उनसे जुड़ी फ्रेम किए हुई तस्वीरें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इनमें देश की प्रमुख महिला हस्तियां अवनि चतुर्वेदी (महिला लड़ाकू पायलटों में से एक), गीता फोगाट (भारतीय महिला फ्री स्टाइल पहलवान), पद्मश्री मैरी कॉम (भारतीय मुक्केबाज) के अलावा प्रदेश की हस्तियां- पद्मविभूषण तीजन बाई (पंडवानी गायिका), पद्मश्री फूलबासन बाई (सामाजिक कार्यकर्ता), पद्मश्री शमशाद बेगम (सामाजिक कार्यकर्ता), पद्मश्री ममता चंद्राकर (छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायिका), सबा अंजुम (पूर्व हॉकी कप्तान), क्रिकेटर झूलन गोस्वामी, एथलेटिक्स अंजू जॉर्ज बॉबी, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, रानी लक्ष्मीबाई से लेकर वृक्ष माता के नाम से जानी जाने वाली सालूमरदा थिमक्का के नाम शामिल हैं। 
तस्वीर
इनके अलावा चांद बीबी, सावित्री बाई, ज्योतिराव फुले, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपलानी, सुभद्रा कुमारी चौहान, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, पीटी ऊषा, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, साइना नेहवाल, बेगम अख्तर, अरुणिमा सिन्हा, शकुंतला देवी आदि की तस्वीरें सजी हुई हैं। न केवल तस्वीरें सजी हुई हैं, बल्कि उनके बारे में सूक्ष्म जानकारी भी दी गई है।
आकांक्षा राना

ऐसा कोई क्षेत्र अछूता नहीं हैं जहां बेटियों ने हमारे देश व राज्य का नाम रोशन न किया हो। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बस जरूरत है तो बेटियों और महिलाओं को के आत्मविश्वास को बढ़ाने की। विकास भवन में महिलाओं से जुड़े विभिन्न किरदारों का दीवारों पर प्रदर्शन से यहां आने वाली महिलाओं व युवतियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सरकार के बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं व महिला सशक्तिकरण अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।- आकांक्षा राना, मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed