फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister Nitin Gadkari took cognizance of wrong e-challan

अलीगढ़ : गलत ई-चालान का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान

Mon, 07 Mar 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari took cognizance of wrong e-challan
यातायात के नियमों में बदलाव और ई-चालान व्यवस्था में कई खामियां देखने को मिलती हैं। इसी तरह एएमयू के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में मराठी सेक्शन इंचार्ज डॉ. ताहेर पठान का गलत ई-चालान कासगंज में हो गया। स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई तो कुछ राहत नहीं मिली। इसके बाद ताहेर पठान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ई-मेल किया। जिसका संज्ञान लेकर उन्होंने ताहेर पठान के ई-चालान को रद्द कराया है।
विज्ञापन

डॉ. ताहेर पठान ने बताया कि वह अलीगढ़ में रहते हैं। उनके एक्टिवा का चालान कासगंज में दिखाया गया था। इस ऑनलाइन चालान में मोटरसाइकिल दिखाई गई थी। जिसका चालान करते हुए एक्टिवा का नंबर प्रदर्शित किया गया। जबकि ताहेर कभी कासगंज नहीं गए थे। ऐसे में यह चालान कैसे हो गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ई-चालान रद्द करने के लिए पत्र लिखा। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ताहेर खान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मेल भेजकर शिकायत की। जिन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए चालान रद्द कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed