फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister Hardeep Puri will inspect Smart City

अलीगढ़ः स्मार्ट सिटी का मुआयना करेंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Hardeep Puri will inspect Smart City
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और आवास एवं शहरी विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी जल्द ही अलीगढ़ आकर स्मार्ट सिटी के कार्यों का मुआयना करेंगे। संसद सत्र समाप्त होने के बाद उनके आने की उम्मीद है। सांसद सतीश कुमार गौतम बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले और स्मार्ट सिटी को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कार्यों से भी अवगत कराया। यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी का काम धीमी गति से चल रहा है। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हो रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से अलीगढ़ आने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ चलकर स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी मिलेंगे। सांसद के साथ खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनूप प्रधान, भाजपा नेता ठाकुर शल्यराज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed