फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister, Chief Minister, RLD President will hold meetings in Aligarh

अलीगढ़ में अगले दो दिन केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, रालोद अध्यक्ष समेत कई दिग्गज डालेंगे डेरा

Mon, 07 Feb 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Union Minister, Chief Minister, RLD President will hold meetings in Aligarh
सियासी समर अपने शबाब पर है। पिछले दो दिन से जिले के रण को मथने के लिए हर दल जुटा हुआ है। रविवार को भी जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष रहीं। इससे एक दिन पहले प्रियंका, अखिलेश दौरा कर चुके हैं। अब प्रचार में सिर्फ सोमवार व मंगलवार का दिन रह गया है। इन दो दिनों में सभी दल और सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगाने को प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस व सपा के स्टार प्रचारकों के बाद रविवार को बसपा, भाजपा एवं आप के स्टार प्रचारकों ने दौरा किया। चूंकि, दस फरवरी को मतदान होना है। इससे 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाना है। इसके मद्देनजर अगले दो दिन में सत्ताधारी भाजपा समेत अन्य दल और उनके स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगने जा रहा है।
विज्ञापन

शहर विधानसभा क्षेत्र में वैश्य मतदाताओं पर डोरे डालने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को पहुंच रहे हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा को बुलाने की कोशिश हो रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खैर व इगलास प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी दिन राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी खैर विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से भी कुछ दिग्गज आ सकते हैं तो समाजवादी पार्टी संगठन के पदाधिकारी भी लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed