फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uncontrolled container hits tree

Aligarh Accident: अनियंत्रित कंटेनर पेड़ से टकराया, चालक-क्लीनर की गई जान, गांव में पसरा मातम

Sun, 30 Nov 2025 06:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

चालक और परिचालक बिहार से कंटेनर में स्क्रैप लादकर मेरठ जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित होकर कंटेनर सड़क से नीचे उतरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक-क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uncontrolled container hits tree
पेड़ से टकराया कंटेनर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के दादों थाना अंतर्गत आलमपुर-अतरौली मार्ग पर गांव तोछी के पास 29 नवंबर की रात करीब आठ बजे एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर किनारे एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौत हो गई। दोनों बिहार से कंटेनर में स्क्रैप लादकर अपने गांव भमोरी खुर्द लौटे थे, जहां कुछ समय रुकने के बाद मेरठ जा रहे थे।

विज्ञापन


गांव भमोरी खुर्द के प्रधान पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि गांव निवासी छोटेलाल उर्फ लोकेंद्र (28) पुत्र रामेश्वर चालक और महेश (35) पुत्र सरवन सिंह दो वर्ष से एक निजी कंपनी के कंटेनर में चालक और क्लीनर थे। बिहार से कंटेनर में स्क्रैप लादकर मेरठ जा रहे थे। रास्ते में पड़ने के कारण दोनों गांव आ गए थे जहां से 29 नवंबर की रात करीब आठ बजे मेरठ के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव तोछी स्थित एक निजी आईटीआई कॉलेज के समीप अनियंत्रित होकर कंटेनर सड़क से नीचे उतरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक-क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली भेजा जहां छोटेलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। क्लीनर महेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र यादव को सूचना दी, जिसके बाद वह परिजनों के साथ अतरौली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटेलाल अपने पीछे पत्नी और तीन बेटे जबकि महेश पत्नी, एक बेटी और एक बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों को रोता छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। दो युवकों की मौत से गांव भमोरी खुर्द में मातम पसरा है। घमंडी सिंह यादव, अरविंद यादव, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मुकेश यादव, मनोज यादव आदि ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजन को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed