फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unconscious student reached home, gave statement against coaching operator

Aligarh News: बेहोश छात्रा घर पहुंची, कोचिंग संचालक के खिलाफ दिए बयान

Fri, 12 Sep 2025 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Unconscious student reached home, gave statement against coaching operator
महानगर के सेंटर प्वाइंट इलाके के ब्यूटीशियन कोचिंग सेंटर पर मंगलवार को स्प्रे छिड़कने से बेहोश हुई छात्रा अस्पताल से छुट्टी के बाद घर भेज दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने कोचिंग संचालक कांग्रेस नेता के खिलाफ बयान दिए हैं। अब मामले में छात्रा के कोर्ट में बयान होंगे।
विज्ञापन





घटनाक्रम मंगलवार दोपहर का है। सिविल लाइंस के सेंटर प्वाइंट मैरिस रोड इलाके में मानव सेवा सम्मान समिति का सेंटर चलता है, जिसमें एनएसडीसी के तहत सरकारी योजनाओं से जुड़े आजीविका कोर्सों की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन




इसी सेंटर में किशनपुर इलाके की 16 वर्षीय छात्रा पर कोचिंग संचालक कांग्रेस नेता ने स्प्रे छिड़का था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। इस मामले में मुकदमे के आधार पर बृहस्पतिवार को छात्रा के बयान दर्ज कराए गए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि छात्रा अस्पताल से घर पहुंच गई है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed