{"_id":"5cc757eebdec22071a3876b0","slug":"unable-to-talk-first-in-10th","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलने-सुनने में असमर्थ, १० वीं में फर्स्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलने-सुनने में असमर्थ, १० वीं में फर्स्ट
Tue, 30 Apr 2019 01:31 AM IST
राजेश सिंह
भूपेंद्र चौधरी, अलीगढ़
भूपेंद्र चौधरी, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मुस्कान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाबास मुस्कान! तुम्हारे जज्बे को सलाम। मुस्कान न बोल सकती हैं, न सुन सकती हैं। परिजनों को भी उसके पास होने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन रिजल्ट देखा तो खुशी का ठिकाना न रहा। मुस्कान ने 374 अंकों के साथ हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर हौसले की मिसाल पेश की है। उसने मात्र चार महीने ही ट्यूशन पढ़ा था वह भी बोर्ड पर देखकर।
अतरौली के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी मुकेश कसेरा बर्तनों में पालिश का काम करते हैं। तीन बच्चों में दूसरे नंबर की बेटी मुस्कान बोलने और सुनने में अक्षम होने के बावजूद पढ़ना चाहती थी। सीएमओ ऑफिस ने उसे 90 प्रतिशत दिव्यांगता का सर्टिफिकेट भी दे रखा है।
माता-पिता परेशान थे कि अपनी इस अक्षमता में वह कैसे पढ़ पाएगी? अन्य बच्चों के बीच वह स्वयं को असहज महसूस करेगी लेकिन मुस्कान ने पढ़ने की जिद की तो उसे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली में दाखिला करा दिया गया। एक-एक कक्षाएं पार करते हुए वह हाईस्कूल में पहुंची तो परिजनों ने परीक्षा से चार माह पहले शिक्षिका माया गुप्ता के यहां ट्यूशन भी लगवा दिया ताकि वह किसी तरह पास हो सके। 27 अप्रैल को जब परिजनों ने रिजल्ट देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। मुस्कान ने 374 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त की। अब लोग उसे बधाई दे रहे हैं। उसकी बहन पूजा बीए फाइनल और इकलौता भाई केशव कक्षा नवीं में पढ़ता है।