{"_id":"5af6010a4f1c1bce408b49ad","slug":"umesh-kumari-district-co-operative-bank-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश कुमारी बनीं जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश कुमारी बनीं जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 12 May 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की नवनिर्वाचित चेयरमैन डाॅ. उमेश कुमारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा आलाकमान द्वारा तय चेयरमैन प्रत्याशी उमेश कुमारी जिला सहकारी बैंक की चेयरमैन बन गई हैं। शुक्रवार को कोयला वाली गली स्थित बैंक के मुख्यालय पर हुए नामांकन के दौरान उनके खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके साथ ही उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। उपाध्यक्ष पद पर हरेंद्र सिंह की ताजपोशी भी निर्विरोध हो गई।
शुक्रवार आज सुबह 11 से 12 बजे तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे गए। भारी गहमागहमी के बीच चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी एवं क्षेत्र संख्या दो इगलास से डायरेक्टर चुनी गईं भाजपा नेता उमेश कुमारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार की मौजूदगी में पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर हरेंद्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इनके खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
दोपहर 12 बजने के साथ ही दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया। मौके पर मौजूद सभी डायरेक्टरों ने खुशी जताई तो परिसर में मौजूद शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह, छर्रा विधायक रवींद्र पाल सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान, एमएलसी जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह समेत अन्य कद्दावरों ने भी सहकारी बैंक से सपा, बसपा का कॉकस समाप्त होने पर खुशी जताई। बैंक की नवनिर्वाचित चेयरमैन उमेश कुमारी ने अपनी जीत के लिए प्रदेश संगठन का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक में सपा व बसपा का काकस काम कर रहा था। इस कॉकस को खत्म करने के लिए वह छह माह से मेहनत कर रही थी। इस मौके पर सभी 14 डायरेक्टर एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश राज्य कॉपरेटिव बैंक लखनऊ के लिए तीन प्रतिनिधि भेजे जाने थे, लेकिन चुने गए 14 डायरेक्टरों में से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को छोड़कर मात्र दो सदस्य रेनू शर्मा और डूंगर सिंह लोधी ही ग्रेजुएट पाए गए। इस वजह से एक पद रिक्त रह गया।
-कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी
अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि
l मनीष चौहान-उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लखनऊ
l जगजीत सिंह-कोआपरेटिव टेक्सटाइल मिल लिमिटेड बुलंदशहर
l सविता सिंह-उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी समिति फर्रखाबाद
l राजीव कुमार-इफ्को
l राजेश कुमार-उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ
l रेनू शर्मा एवं डूंगर सिंह-सभी उत्तर प्रदेश राज्य कोआपरेटिव बैंक लखनऊ