फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UKG student said, beaten and electrocuted in school

Aligarh: यूकेजी का छात्र बोला, स्कूल में पीटा और करंट लगाया, परिजनों का हंगामा, स्कूल ने कहा यह

Tue, 24 Sep 2024 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:31 PM IST
सार

बच्चे ने घर पहुंचकर बताया कि उसे मैडम ने बैग न ले जाने पर पीटा और करंट लगने वाली कुर्सी पर बिठा दिया। इसलिए अब वह कभी स्कूल नहीं जाएगा। छात्र के माता-पिता ने पहले इसकी शिकायत करने के लिए स्कूल में फोन किया। फोन नहीं उठा तो वे स्कूल आ गए।

विज्ञापन
UKG student said, beaten and electrocuted in school
सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल के यूकेजी के एक छात्र ने स्कूल में पीटने और करंट लगाने का आरोप लगा कर परिजनों के होश उड़ा दिए। हालांकि जांच में छात्र के आरोप बेबुनियाद निकले। पुलिस की जांच में सीसीटीवी की फुटेज में छात्र के आरोपों से जुड़ा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी विनीत कुमार का बेटा जेम्स यूकेजी में पढ़ता है। रोजाना की तरह वह 23 सितंबर को स्कूल गया जरूर, लेकिन स्कूल बैग घर ही छोड़ गया। बैग न लाने पर उसे स्कूल की कोआर्डिनेटर के पास दूसरे कमरे में बैठा दिया गया। इसी बीच कक्षा चार के दूसरे छात्र ने होमवर्क अधूरा होने की बात कही। कोआर्डिनेटर ने उसे डराने के लिए कह दिया कि होमवर्क नहीं करोगे तो करंट लगने वाली कुर्सी पर बिठा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह सुन कर जेम्स डर गया। उसने घर पहुंचकर बताया कि उसे मैडम ने बैग न ले जाने पर पीटा और करंट लगने वाली कुर्सी पर बिठा दिया। इसलिए अब वह कभी स्कूल नहीं जाएगा। छात्र के माता-पिता ने पहले इसकी शिकायत करने के लिए स्कूल में फोन किया। फोन नहीं उठा तो वे स्कूल आ गए। उन्होंने छात्र को पीटने व करंट लगाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को अंदर आने से रोक दिया था। इसलिए उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। एबीएसए लोधा भी जांच को पहुंच गए। थाना प्रभारी लोधा राजवीर सिंह परमार ने बताया कि स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो यूकेजी छात्र के आरोपों को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिला। परिजन भी इससे संतुष्ट हो कर घर चले गए । 

बच्चा बैग लेकर नहीं आया था। वह रोने लगा था, इस पर कोआर्डिनेटर ने उसे अपने पास बैठा लिया था। इसी बीच कक्षा चार का एक छात्र वहां आया और काम अधूरा होने की बात कही। इस पर कोआर्डिनेटर ने छात्र को डराने के लिए कहा कि उसे करंट लगाने वाली कुर्सी पर बैठा देंगी। इससे डरकर छात्र ने घर में जाकर अपने बारे में यह बात कह दी। स्कूल में न तो करंट लगने वाली कोई कुर्सी है और न ही छात्र को किसी ने करंट लगाया है। पुलिस की माैजूदगी में अभिभावकों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। इसमें पूरी रिकार्डिंग मौजूद है। -अंजू राठी, प्रधानाचार्य रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed