फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two youths sexual harassment with teenager With help of the girl in hathras, Aligarh

दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हकीकत जान पुलिस भी रह गई हैरान, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2019 03:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 May 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
two youths sexual harassment with teenager With help of the girl in hathras, Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव में एक युवती के सहयोग से दो युवकों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बेहोश होने पर आरोपी उसे खेत में ही छोड़कर भाग गए। होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले सहयोगी रही युवती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पड़ोस की युवती रविवार को देर रात पीड़ित किशोरी को शौच के बहाने अपने साथ खेतों में ले गई। वहां पर उसने पास के गांव के दो युवकों को फोन कर बुला लिया और किशोरी को उनके हवाले कर अपने घर लौट गई। इसके बाद उन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी खेत में ही छोड़कर भाग गए। इधर उसके घर न लौटने पर परिजनों ने साथ गई युवती से उसके बारे में जानकारी की तो वह उनसे लड़ने लगी।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी किशोरी के परिजनों 100 डायल पर फोन करके दी। परिवार के लोग किशोरी को तलाश ही रहे थे कि रात करीब ढाई बजे वह घर पहुंच गई। अपने साथ हुए दुष्कर्म की उसने पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों ओमवीर पुत्र छत्रपाल व मंजीत पुत्र वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज शर्मा, एसएचओ हाथरस जंक्शन ने बताया कि, दुष्कर्म के दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सहयोग करने वाली युवती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आगे की कार्रवाई किशोरी के बयान होने के बाद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed