फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two youths climbed a tower, upset over the police's failure to take action.

Aligarh News: पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज दो युवक टावर पर चढ़े

Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 12 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two youths climbed a tower, upset over the police's failure to take action.
टप्पल थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव के दो युवक पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर देर रात एक टावर पर चढ़ गए। उन्होंने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और आत्महत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने दोनों को समझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर टावर से नीचे उतारा।
सूर्य प्रताप और शिवप्रताप पुत्र शिवराज सिंह का अपने चाचा जितेंद्र उर्फ पप्पू सिंह के साथ जमीन का विवाद है। आरोप है कि शनिवार शाम को पप्पू पक्ष ने शिवप्रताप की मां और भाभी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। शिवप्रताप की शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसके उलट पुलिस शिवप्रताप के भाई लोकेंद्र को थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया। इस घटना से नाराज शिवप्रताप व उनके भाई सूर्यप्रताप थाने से वापस आकर कमालपुर के टावर पर चढ़ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने लोकेंद्र को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने और दूसरे पक्ष से रिश्वत लेने के आरोप लगाए। उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी। टप्पल पुलिस और सीओ खैर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक समझाने के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों भाइयों को टावर से उतारा।

पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सीओ संजीव कुमार तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed