{"_id":"65b7d0299b2d90776c05e70a","slug":"two-youth-riding-bike-died-in-collision-with-eco-car-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: सगाई समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को ईको ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: सगाई समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को ईको ने रौंदा, दो की मौत
Mon, 29 Jan 2024 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:50 PM IST
सार
जसवंब सिंह गांव के ही साथी मौजी के साथ बन्नादेवी के सारसौल स्थित एक मैरिज होम से सगाई समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर महरावल पुल पर पहुंचे, तभी सामने तेज गति से आ रही ईको कार ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में नेशनल हाईवे के महरावल पुल पर ईको कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सगाई समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के गांव रायट निवासी 45 वर्षीय जसवंब सिंह पुत्र नेम सिंह 29 जनवरी को गांव के ही साथी मौजी पुत्र फरीद के साथ बन्नादेवी के सारसौल स्थित एक मैरिज होम से सगाई समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर महरावल पुल पर पहुंचे, तभी सामने तेज गति से आ रही ईको कार ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जसवंत को मृत घोषित कर दिया, जबकि मौजी की हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कुछ समय बाद मौजी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक जसवंत किसान था और पांच बच्चों का पिता था।
विज्ञापन