फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two women robbed within 15 minutes within a three kilometer radius

Aligarh: तीन किमी दायरे में 15 मिनट के अंदर दो महिलाओं से लूट, एक महिला घायल और दूसरे से लूटे लाखों के जेवर

Tue, 13 Feb 2024 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 10:03 PM IST
सार

अलीगढ़ के हरिओम नगर और सर सयैद नगर में लूट की दो घटनाएं हुईं। एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया गया, जिसमें महिला घायल हो गई। दूसरी महिला से लुटेरे तीन लाख से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाएं एक गैंग द्वारा की गई हैं। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two women robbed within 15 minutes within a three kilometer radius
महिला से लूट के प्रयास के बाद एएसपी प्रभारी सीओ तृतीय अमृत जैन को घटना की जानकारी देतीं चारू जुनेज - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में झपटमार व लुटेरों ने अर्से बाद 13 फरवरी सुबह फिर दहशत फैलाई। सिविल लाइंस इलाके के तीन किमी दायरे में पंद्रह मिनट के अंतराल में दो महिलाओं संग लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहली घटना में कुछ भी ले नहीं जा सके। मगर, महिला को जख्मी कर गए। दूसरी वारदात में महिला से तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए। वारदात एक ही गैंग ने की है। धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहली घटना सुबह नौ बजे के आसपास शहर के पॉश मैरिस रोड के हरिओम नगर इलाके में हुई। यहां रहने वाले दुकानदार विक्की जुनेजा फाइनेंस का भी काम करते हैं। विक्की सुबह नकवी पार्क टहलने गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी चारू जुनेजा अपने बच्चों को स्कूल की बस तक छोड़ने गली में बाहर तक आईं। वे वापस गली में जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। उसमें से एक ने बाइक से उतरकर तमंचा दिखाते हुए गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया तो बदमाश ने हवाई फायर किया और महिला के माथे पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। बावजूद इसके महिला ने हाथ पकड़कर विरोध किया। मगर, फायर की आवाज व चीख पुकार पर लोगों को आते देख बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। हमले में महिला जख्मी हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर सैयद नगर में हुई लूट के बाद जानकारी देती नाजीन हिदायत

इसी बीच दूसरी सूचना करीब सवा नौ बजे सर सैयद नगर में हुई। यहां रहने वाले व्यापारी आलम की पत्नी नाजिया टहलते हुए पास ही अपने मायके जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले तो तस्वीर महल जाने का रास्ता पूछा। नाजिया ने अनभिज्ञता जताई तो एक बाइक से उतर गया, जबकि दूसरा बाइक मोड़ने लगा। बाइक से उतरे बदमाश ने तमंचा दिखाकर हाथ से सोने के कंगन उतरवा लिए। इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक व अन्य लोगों को आता देख बदमाश उस समय तो इधर-उधर हो गए। ट्रैक्टर के निकलते ही फिर वापस आ गए और महिला पर तमंचा तानकर अन्य तीन अंगूठी, चेन उतरवाकर भाग गए। इस सूचना पर भी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घटनाओं को सीसीटीवी की मदद से देखा गया तो बाइक पर दोनों में एक ही ग्रुप सामने आया। 

दोनों घटनाएं एक ही गैंग ने की हैं। सीसीटीवी में यह साफ हुआ है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


लुटेरों के रडार पर रहा है ये इलाका
सिविल लाइंस-क्वार्सी बॉर्डर का मैरिस रोड, सर सैयद नगर, केला नगर व इससे जुड़ा आसपास का इलाका इस तरह के लुटेरों के रडार पर रहा है। यहां कुछ समय पहले तक लगातार घटनाएं होती रही हैं। एसडीएम कोल तक से इसी तरह के गैंग ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने कुछ दिन घेराबंदी की। कुछ बदमाश जेल भेजे। मगर अब फिर इस घटना से बदमाशों की सक्रियता सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed