फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two women riding a pickup died in a collision with a tractor

Aligarh Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से पिकप सवार दो महिलाओं की मौत, 16 घायल

Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
सार

भारैरी गांव से मैक्स पिकप में सवार होकर 18 महिला-पुरुष व बच्चे पलवल में सत्संग में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय भानेरा के पास ट्रैक्टर से टक्कर में मैक्स पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two women riding a pickup died in a collision with a tractor
हादसे के बाद पहुंची पुलिस जांच करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के खैर में 7 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे टैटीगांव रोड पर गांव भानेरा के समीप एक ट्रैक्टर ने मैक्स पिकप गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। यह सभी पलवल में एक सत्संग में शामिल होने के बाद खैर तहसील के गांव भारैरी लौट रहे थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन


मृतकों में एक महिला मथुरा जनपद के मांट तहसील के गांव नावली की निवासी थी। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि भारैरी गांव से मैक्स पिकप में सवार होकर 18 महिला-पुरुष व बच्चे पलवल में सत्संग में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय भानेरा के पास ट्रैक्टर से टक्कर में मैक्स पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में 60 वर्षीय नर्मदा देवी पत्नी पूरन सिंह निवासी भारैरी और 60 वर्षीय रामवती पत्नी श्यामवीर सिंह निवासी नावली तहसील मांट जिला मथुरा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों महिलाओं की मौत से उनके परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।

हादसे में घायलों के नाम
सुखबीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह (50), उदयवीर सिंह (45), अर्जुन सिंह (65), सर्वेश देवी पत्नी अर्जुन सिंह (50), गुड्डी देवी पत्नी एदल सिंह (45), अनीता देवी पत्नी सुखबीर सिंह (45), विनीता देवी पत्नी राजेंद्र सिंह (45), केला देवी पत्नी उदयवीर सिंह (40), विरमा देवी पत्नी कलुआ (65), मुन्नी देवी पत्नी जगदीश (60), गीता देवी पत्नी किशन सिंह (50), आरती पुत्री ब्रजेश (12), साक्षी पुत्री संजू सिंह (10), पूरन सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह (50), ओमवती पत्नी पूरन सिंह (55), केला देवी पत्नी फकीरचंद (60)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed