फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two teenagers escaped from Aligarh One Stop Centre

Aligarh: आधी रात को वन स्टॉप सेंटर से भागीं दो किशोरी, दोनों मिलीं, परिवार से नाराज होकर छोड़ा था घर

Tue, 07 Oct 2025 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 10:44 AM IST
सार

दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दोनों किशारियों को रखा गया था। ये दोनों किशोरियां रात करीब ढाई बजे के आसपास अचानक से गायब हो गईं। जब पुलिस ने सीसीटीवी देखे तो पाया कि दोनों किशोरियों ने आराम से चाभी से दरवाजा खोला है।

विज्ञापन
Two teenagers escaped from Aligarh One Stop Centre
पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में क्वार्सी थाने के बगल में बने सखी वन स्टॉप सेंटर से 6 अक्तूबर आधी रात को बाराबंकी व खैर की दो किशोरियां गायब हो गईं। दोनों परिवार से नाराज होकर घर छोड़ आई थीं। उन्हें काउंसिलिंग के लिए यहां रखा गया था। सुबह दोनों के गायब होने की खबर पर सेंटर स्टाफ व पुलिस में हड़ंकप मच गया। बाराबंकी की किशोरी दोपहर में मडराक क्षेत्र में मिल गई। दूसरी किशोरी सूतमील बीमा नगर से मिली।

विज्ञापन


वन स्टॉप सेंटर में एक बाराबंकी व दूसरी कस्बा खैर की है। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में इन्हें रखा गया था। ये दोनों किशोरियां रात करीब ढाई बजे के आसपास अचानक से गायब हो गईं। जब पुलिस ने सीसीटीवी देखे तो पाया कि दोनों किशोरियों ने आराम से चाभी से दरवाजा खोला है। इसके बाद वे गायब हो गई हैं।
विज्ञापन


दोनों किशोरी मिलीं
दोपहर करीब एक बजे बाराबंकी की 14 वर्षीय किशोरी मडराक थाने की पीआरवी को आगरा रोड पर अकेले घूमते हुए मिल गई। उसे वहीं पकड़कर वापस क्वार्सी थाने लाया गया। वहीं खैर 11 वर्षीय किशोरी पूर्व में भी घर से मां बाप के डांटने पर निकल आई थी। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी सीमा अब्बास ने बताया कि वखैर की किशोरी आज दोपहर 1.30 बजे सूतमील बीमा नगर से मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक किशोरी को पकड़ लिया गया है। दूसरी को खोजा जा रहा है। दोनों परिवारों से नाराज होकर आई थीं। बाकी प्रक्रिया की जा रही है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय


केंद्र में रात 12 लड़कियां थीं। इसमें 10 थानों से संबंधित हैं। उनके साथ थानों की एक एक महिला सिपाही हैं। ये दोनों चाइल्ड लाइन के जरिये आई थीं। ये संभवत: स्टाफ के सोने पर चाभी चोरी कर निकली हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। -सीमा अब्बास, प्रभारी वन स्टाप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed