फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two teachers suspended for negligence and mental harassment

अलीगढ़ः लापरवाही व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित

Tue, 12 Oct 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two teachers suspended for negligence and mental harassment
विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने व शिक्षिका का मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय वाजगढ़ी, जवां के प्रधानाध्यापक मनुजी आदित्य व प्राथमिक विद्यालय जलाकशेरु, चंडौस के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार उपाध्याय को बीएसए सतेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विकास खंड जवां के कंपोजिट विद्यालय वाजगढ़ी के प्रधानाध्यापक मनुजी आदित्य 27 सितंबर 2021 को खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में बिना सूचना के गैरहाजिर थे। विभागीय कार्यों में लापरवाही व कंपोजिट ग्रांट से सिर्फ चार कुर्सी खरीदने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। इसी क्रम में विकास खंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय जलाकशेरु में मिड डे मील के लिए पूर्ण दाल व राशन न देना, एमडीएम खाद्यान्न वितरण के लिए प्राप्त कराई गई पावती में किसी भी अभिभावक के हस्ताक्षर न होना, विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका से फब्तियां कसते हुए मानसिक उत्पीड़न किए जाने के आरोप मेंप्रधानाध्यापक राकेश कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर हुई है। इस प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय कैलाश चंद्र पांडेय को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed