फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two suspected patients infected with coronavirus admitted to hospital in aligarh

अलीगढ़ः अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोनावायरस से संक्रमित दो संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप

Fri, 07 Feb 2020 05:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Feb 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Two suspected patients infected with coronavirus admitted to hospital in aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

चीन के वुहान प्रांत से लौटे पति-पत्नी को पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। आशंका कोरोनावायरस की है। दंपत्ति का केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई है। रक्त, सीरम एवं स्वाब के नमूने जांच के लिए  दिल्ली भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नगला जमालपुर निवासी युवक (31 वर्ष) चीन के वुहान प्रांत में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसकी पत्नी (30 वर्ष) साथ रहती थी। कोरोनावायरस फैलने के बाद 15 जनवरी को दोनो चीन से वापस अलीगढ़ आए हैं। कई दिनों से पत्नी बुखार एवं खांसी से पीड़ित हैं। युवक भी थकावट महसूस कर रहा है और उसके गले में शिकायत है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने स्पेशल एंबुलेंस के  माध्यम से दोनो मरीजों को लेकर पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। मरीजों के रक्त, सीरम एवं स्वाब के नमूने लेकर फ्रीज में रख दिए गए हैं।  शुक्रवार सुबह उसे जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। सीएमए डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनो मरीज ठीक है। नमूने जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली भेजे जाएंगे।  चिकित्सीय टीम को तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. शोएब ने बताया कि पीड़ित युवक वुहान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। पत्नी उसके साथ रहती थी। दोनो 15 जनवरी को वहां से वापस आए हैं। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में जनवरी महीने में 14 लोग चीन से वापस आए हैं, जिसमें से 11 लोगों की पहचान हो गई है। वहां से लौटे लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed