फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two students party fight in AMU

एएमयू में दो गुटों में मारपीट, एक छात्र लहूलुहान

Tue, 15 Oct 2019 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two students party fight in AMU
यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक (ब्वायज) में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट में एक स्कूल का छात्र लहूलुहान हो गया। उसके सिर में जख्म के निशान हैं। सूचना के बाद एसपी सिटी एवं सीओ पुलिस फोर्स के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। छात्र ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर दूसरे छात्र गुट पर तमंचा, चाकू व बेल्ट आदि से हमला करने का आरोप लगाया है। थाना सिविल लाइन में दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सर सैयद दिवस के पहले कैंपस का माहौल गरमाने से अधिकारी टेंशन में हैं।
विज्ञापन

घायल छात्र एएमयू के एक स्कूल में 12 वीं का छात्र है। उसका कहना है कि यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक में उसका ममेरा भाई पढ़ता है। 10 अक्तूबर को उसके ममेरे भाई की क्लास के ही दो छात्रों ने पिटाई कर दी थी। उसके छात्रावास में जाकर मारने की धमकी दी थी। सोमवार को छात्रों ने उसके भाई को घेर लिया। उसके साथ एक कैंटीन संचालक भी थे, जो मारपीट करने वाले छात्र के चाचा हैं। भाई के फोन पर वह पॉलीटेक्निक पहुंचा तो उन लोगों ने उसे भी घेर लिया और तमंचा की बट, चाकू एवं बेल्ट से मारने लगे।
विज्ञापन

चाकू से सिर में जख्म आए हैं। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. अफिफुल्लाह खान ने बताया कि छात्र की तहरीर को आगे की कार्रवाई के लिए थाने में फारवर्ड कर दिया गया है। वह स्वयं अपनी टीम से जांच कराएंगे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एएमयू के कई छात्र नेता एवं छात्र मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। कैंपस की राजनीति गरमाने की आशंका है। सीओ तृतीय अनिल समानिया का कहना है कि स्कूल के छात्र की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed