फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two students from Aligarh appeared in UP Board top 10 merit list

UP Board Result: अलीगढ़ से दो छात्र आए मेरिट लिस्ट में, इगलास के राहुल और विजयगढ़ के गगन ने मारी बाजी

Sat, 20 Apr 2024 02:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 02:48 PM IST
सार

यूपी बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार अलीगढ़ जिले से दो विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है। इंटर में 5वें स्थान पर राहुल उपाध्याय, श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास, अलीगढ़ व हाईस्कूल में 10वें स्थान पर गगन शर्मा- एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ ने यूपी टॉप 10 मेरिट में जगह बनाई।

विज्ञापन
Two students from Aligarh appeared in UP Board top 10 merit list
यूपी बोर्ड के परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। दोपहर 02 बजकर 07 मिनट पर सबसे पहले इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट के लिए तीन लिंक उपलब्ध कराए। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 89.55 प्रतिशत और इंटरमीडियेट का 82.60 प्रतिशत है। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में अलीगढ़ जिले से दो विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। उतीर्ण होने वाले छात्र और छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार अलीगढ़ जिले से दो विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है।

  • इंटर में 5वें स्थान पर राहुल उपाध्याय- श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास, अलीगढ़ 500 में से 485 -97 प्रतिशत
  • विज्ञापन
  • हाईस्कूल में 10वें स्थान पर गगन शर्मा- एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ अलीगढ़ 600 में से 581- 96.83 प्रतिशत
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा

  • अलीगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक हुईं।
  • अलीगढ़ में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
  • हाईस्कूल में 54570 विद्यार्थी रहे, जिसमें छात्र 31480 व 23070 छात्राएं शामिल हैं। 
  • इंटर में 51770 परीक्षार्थी रहे, जिसमें 32747 छात्र व 19004  छात्राएं हैं। 
  • पूरे अलीगढ़ जिले में 1 लाख 6 हजार 340 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।


यूपी बोर्ड रिजल्ट अमर उजाला पर देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक  करें-
https://results.amarujala.com/board/up-board

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed