{"_id":"5e56cce08ebc3ef3e27ba796","slug":"two-students-died-in-road-accident-khar-news-ali2277505148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों को एक स्कूल की बस ने रौंद दिया। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बता दें कि गांव रेसरी निवासी कुलदीप (19) पुत्र बहोरी, दीपक (18) पुत्र वीरपाल व प्रशांत (18) पुत्र रंधीर सिंह गंगा खंड इंटर कॉलेज भरतपुर बझेड़ा स्कूल के 12वीं के छात्र हैं। उनका बोर्ड का सेंटर खैर में श्रीराम इंटर कॉलेज में था। बुधवार की शाम श्रीराम इंटर कालेज में इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा देकर वह बाइक से अपने गंाव लौट रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ पलवल मार्ग पर मंडी समिति के गेट के निकट सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार छात्र सड़क पर गिर गये। वह उठ पाते इससे पूर्व ही पीछे से आ रही एक स्कूल की बस ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें कुलदीप व दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे राहगीरों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य कराया। कुलदीप तीन व दीपक दो भाइयों में छोटा था। दोनों के पिता मजदूरी करते है। इंस्पेक्टर खैर धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।