{"_id":"68afb609d7206a60fe03276f","slug":"two-student-groups-clashed-at-aligarh-railway-station-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देर रात स्टेशन पर दो छात्र गुट आपस में भिड़े, दोनों पक्षों में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देर रात स्टेशन पर दो छात्र गुट आपस में भिड़े, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
Thu, 28 Aug 2025 07:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:21 AM IST
सार
रात 11 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एएमयू के कुछ छात्र अपने एक साथी को लेने के लिए आए थे। यहां दूसरे गुट के कुछ छात्र भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और मारपीट तक हो गई ।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 27 अगस्त देर रात दो छात्र गुट गलतफहमी के चलते आपस में भिड़ गए । इसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। हालाकि बाद में दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
मामला रात करीब 11बजे का है। एएमयू के कुछ छात्र रेलवे स्टेशन पर अपने एक साथी को लेने के लिए आए थे। यहां दूसरे गुट के कुछ छात्र भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और मारपीट तक हो गई । इस बीच आरपीएफ व जीआरपी के जवान आ गए।
विज्ञापन
वे दोनों गुटों के छात्रों को आरपीएफ पोस्ट पर ले आए, जहां छात्र हंगामा करने लगे। किसी तरह उन्हें अफसरों ने समझाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। बाद में उनके बीच में बिना किसी कार्रवाई के समझौता हो गया।
विज्ञापन