{"_id":"663beee1d99f344e2f014cf4","slug":"two-student-groups-clash-in-amu-fighting-and-firing-aligarh-news-c-2-ali1009-387388-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू में भिड़े दो छात्र गुट, मारपीट-फायरिंग, दो विद्यार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू में भिड़े दो छात्र गुट, मारपीट-फायरिंग, दो विद्यार्थी घायल
Thu, 09 May 2024 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:00 AM IST
सार
शाम के समय बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र अयान व बीए का जैद अपने अपने गुट में छात्रों के साथ बैठे थे। इस दौरान किसी बात पर उनमें मारपीट हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। फायरिंग होने से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएस नार्थ हॉल की कैंटीन पर 8 मई देर शाम दो छात्र गुटों में मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। हालांकि फायरिंग की बात पुलिस व प्रॉक्टर टीम ने नकारी है मगर मारपीट में दो छात्र जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची प्रॉक्टर टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। हिरासत में लिए गए छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया गया है कि शाम के समय बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र अयान व बीए का जैद अपने अपने गुट में छात्रों के साथ बैठे थे। इस दौरान किसी बात पर उनमें मारपीट हो गई और कुर्सियां तक चल गईं। फायरिंग होने से दहशत फैल गई। इस सूचना पर प्राॅक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची। मौके पर अयान जख्मी हालत में मिले। जैद के भी हल्की चोट आई थीं। पुलिस ने अयान को मेडिकल कॉलेज भेजा गया और जैद सहित दूसरे साथी अरशद को पुलिस को सौंप दिया। चोट के चलते जैद का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अयान को भी बुलाया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मारपीट जरूर हुई है। फायरिंग की बात साफ नहीं है। बाकी जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन