{"_id":"6011cbbb8ebc3e088e393bba","slug":"two-sisters-scorched-due-to-falling-into-boiling-water-city-office-news-ali2547913190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते पानी में गिरने से झुलसीं दो बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते पानी में गिरने से झुलसीं दो बहनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के गूलर रोड शक्तिनगर में मंगलवार दोपहर को खलते समय दो बच्चियां खौलते पानी में गिरकर झुलस गईं। दोनों को चीख पुकार होने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
गूलर रोड शक्तिनगर निवासी राजेश कुमार की पत्नी विमलेश देवी ने बताया कि उसने बच्चों को नहाने के लिए भगौने में पानी भरकर उसे गैस पर गर्म किया था। इसके बाद उसे नहाने के स्थान पर आंगन में रख दिया। इसी दौरान वह किसी काम से इधर उधर हो गई और उसकी दो बेटियां 6 वर्षीय योग्यता व 3 वर्षीय सृष्टि वहीं खेल रही थीं।
अचानक खेलते खेलते वे दोनों खौलते पानी से भरे भगौने में गिर गईं और पानी में गिरते ही बुरी तरह चीखने लगीं। उनके चीखने की आवाज पर विमलेश दौड़ती हुई बाहर आई तो उन्हें बाहर निकाला। शोरशराबे पर पड़ोसी भी आ गए और दोनों बच्चियों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चियों को अस्पताल के बर्न वार्ड में भरती कर इलाज शुरू किया गया है। जिला अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार बच्चियों की हालत नाजुक है। बृहस्पतिवार के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।