{"_id":"5e1b882b8ebc3e87cb39d6e2","slug":"two-sister-fall-in-love-with-each-other-aligarh-news-ali223880890","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बहनों को एक-दूजे से हुआ प्यार, परिवारवालों के डर से घर छोड़कर हुईं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बहनों को एक-दूजे से हुआ प्यार, परिवारवालों के डर से घर छोड़कर हुईं फरार
Mon, 13 Jan 2020 12:17 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ के एक गांव से छह जनवरी को लापता हुईं दो बहनों को अकराबाद पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर आई और पूछताछ की। दोनों से बातचीत के दौरान उनके गायब होने के पीछे एक बेहद हैरतअंगेज कहानी सामने आई। युवतियों ने पुलिस को बताया कि वह एक दूसरे से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवार वाले इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं होते इसलिए उन्होंने घर से भागकर अपनी अलग दुनिया बसाने का फैसला लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर परिवार वालों को सौंप दिया है। दोनों में से एक विजयगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करती है, जबकि अकराबाद निवासी 19 वर्षीय युवती शहर के एक कालेज से स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विजयगढ़ की युवती, अकराबाद निवासी युवती के भाई के साढू़ की बहन है। इस हिसाब से दोनों आपस में बहनें लगती हैं। पिछले काफी समय से दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते चल रहे हैं। चार जनवरी को अकराबाद की युवती घूमने के बहाने विजयगढ़ आई। यहां वह दो दिन साथ रही। इस दौरान दोनों ने घर से निकलने की प्लानिंग कर ली।
विज्ञापन
छह जनवरी को विजयगढ़ की युवती गाजियाबाद जाने और अकराबाद की युवती कालेज जाने बहाने घर से निकल गईं और गाजियाबाद जाकर साथ रहने लगीं। इधर, परिवारवालों ने तलाश की तो उनका सुराग नहीं लगा। इसपर थाना अकराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने युवतियों के फोन नंबरों की लोकेशन खंगालकर उनका सुराग लगाया। इंस्पेक्टर अकराबाद सुनील कुमार के मुताबिक फिलहाल युवतियों को समझा बुझाकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।