{"_id":"6918e59d509dba55dc0dbd96","slug":"two-sides-quarrel-in-mining-dispute-aligarh-news-c-64-1-sali1007-102324-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खनन के विवाद में दो पक्षों में हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खनन के विवाद में दो पक्षों में हुआ झगड़ा
Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में खनन को लेकर शुक्रवार की रात को सादाबाद और मुरसान के लोगों में झगड़ा हो गया। अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही खनन करने वाले अपने डंपर और जेसीबी लेकर भाग गए।
सादाबाद मार्ग पर गांव बैरीसला के निकट पिछले कई दिनों से जेसीबी व डंपर से खनन का काम चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे खनन करने वाले दो पक्षों में वहां झगड़ा हो गया। इस बीच एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पुलिसकर्मी सादाबाद के लोगों को मुरसान क्षेत्र में खनन करने के लिए संरक्षण दे रहा था।
दोनों पक्षों में हो रही बहसबाजी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने खनन करने वालों के डंपरों के आगे अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे वे आगे नहीं बढ़ पाए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों के आने की सूचना पर खनन करने वाले तुरंत अपने डंपर और जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि खनन की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। वहां पर लोग एकत्रित थे, उन्हें भगा दिया गया है।