{"_id":"6a1d34a600c8a0e07301fb89","slug":"two-rounds-of-firing-at-the-house-at-midnight-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मकान पर आधी रात दो राउंड फायरिंग से सनसनी, दरवाजे में हुआ छेद और फंसा एक कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मकान पर आधी रात दो राउंड फायरिंग से सनसनी, दरवाजे में हुआ छेद और फंसा एक कारतूस
Mon, 01 Jun 2026 12:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:59 PM IST
सार
देर रात एक मकान पर दो राउंड फायरिंग हुई। मकान मालिक को दरवाजे में छेद और कारतूस मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। अज्ञात हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरवाजे में फंसा कारतूस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत भवनगढ़ी गांव में रविवार रात एक मकान पर दो राउंड फायरिंग की गई। बाइक सवार हमलावरों ने यह घटना साढ़े बारह बजे के करीब अंजाम दी। 1 जून सुबह मकान मालिक को दरवाजे में छेद और एक कारतूस फंसा मिला।
विज्ञापन
मकान मालिक मनीष चौधरी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मनीष चौधरी ने बताया कि रात में लाइट नहीं थी। फायरिंग के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग जाग गए । अंधेरे के कारण यह पता नहीं चल पाया कि फायरिंग उनके घर पर हुई है। उन्होंने इसे किसी शरारती तत्व की हरकत समझा था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
सुबह साफ सफाई कर रही घर की महिला ने दरवाजे में छेद देखा। उसने कारतूस फंसा होने की जानकारी मनीष चौधरी को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन