{"_id":"60fc59b78ebc3e582672c396","slug":"two-robberies-in-a-day-on-anupshahr-road-city-office-news-ali2689411145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर रोड पर एक दिन में दो लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर रोड पर एक दिन में दो लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी बाईपास से सटे अनूपशहर रोड पर शुक्रवार को बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया है। एक वारदात में दंपती से नकदी व मोबाइल लूटा है, जबकि दूसरी में महिला से कुंडल लूटे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार अनूपशहर रोड चांद मस्जिद धौर्रा निवासी मोहम्मद सऊद नोएडा रहते हैं। वे ईद पर अपने घर आए थे। दोपहर में पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां ईद मिलने गए थे। देर शाम करीब नौ बजे दोनों वापस घर जा रहे थे। तभी धौर्रा मोड़ पर तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल दिखाकर सऊद की जेब में रखे पर्स व दो मोबाइल फोन लूट लिए और भाग गए। पर्स में 14 हजार रुपये रखे थे। इसी तरह दूसरी घटना में रामगढ़-पंजीपुर के नगला किला की महिला कमलेश देवी पत्नी चंद्रपाल शाम को पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। तभी लौटते समय बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर धमकाते हुए कानों से कुंडल छीनकर भाग गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
बंद मकान से चोरी
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी के बंद मकान से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। संगम विहार की अंजना पत्नी पवन कुमार के अनुसार वे 19 जुलाई को परिवार के साथ अपने गांव गई थीं। इसी बीच पीछे से चोरों ने घर से 40 हजार की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। उन्हें पड़ोसियों से खबर मिली जब वे आए तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है।