फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two robber of Hubra gang arrested

मुठभेड़ में भागे हबूड़ा गैंग के दो लुटेरे दबोचे

Sat, 01 Aug 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two robber of Hubra gang arrested
हाबूडा गैंग के सदस्य पुलिस की गिरफ्ता में। - फोटो : CITY OFFICE
जवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे हबूड़ा गैंग के दो बदमाश भी पुलिस ने कांबिंग के दौरान तड़के दबोच लिए, जबकि उनका साथी पहले ही मुठभेड़ में जख्मी होने पर पकड़ा गया था। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। खास बात है कि इनका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

एसओ जवां अभय शर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों के भागने पर मुठभेड़ में गोली लगने पर सागर हबूड़ा निवासी अकराबाद पकड़ा गया था, जबकि उसके दो साथी भाग गए थे। बाद में रात भर चली कांबिंग में दोनों साथियों राजवीर उर्फ राम सिंह निवासी एलमपुर बन्नादेवी व सोनू उर्फ भूपेंद्र निवासी कजरौठ इगलास को जंगलगढ़ी इलाके से दबोच लिया गया। उनके पास से भी असलहे मिले हैं। एसओ के अनुसार पकड़े गए सागर पर हमला, लूट, डकैती आदि के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोनू पर सात और राजवीर पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनसे बाइक के अलावा तीन तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed