फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people will see the world through the eyes of Rameshwar

अलीगढ़ : रामेश्वर की आंखों से दो लोग देखेंगे दुनिया

Wed, 30 Mar 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two people will see the world through the eyes of Rameshwar
रामेश्वर दयाल अग्रवाल। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
रामेश्वर अग्रवाल की आंखों से अब दो लोग दुनिया देखेंगे। उनके निधन के बाद नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। नुमाइश मैदान के पास रहने वाले रामेश्वर अग्रवाल (80 वर्ष) का निधन सोमवार को हुआ था। उनकी इच्छा के अनुसार उनका नेत्रदान जेएन मेडिकल कॉलेज को कर दिया गया है। देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने बताया कि सोमवार को डॉ. आशा राठी का फोन उनके पास आया कि डॉ. नीतिका गर्ग के ससुर का नेत्रदान होना है। इसमें डॉ. नवनी गर्ग की अहम भूमिका रही। हैंड्स फॉर हेल्प संस्था के डॉ. सुनील ने कहा कि ऐसे कारनामे लाखों में एकाध लोग ही कर पाते हैं। इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, पंकज गर्ग, डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. शाकिब रहमान, डॉ. अथर मसूद, साबिर, शमी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed