{"_id":"643312fe3e4a2c526e025237","slug":"two-people-will-see-the-world-through-the-eyes-of-kusuma-aligarh-news-c-2-ali1009-88549-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कुसुमा की आंखों से देखेंगे दो लोग दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कुसुमा की आंखों से देखेंगे दो लोग दुनिया
विज्ञापन
कुसुमा देवी की आंखों से दो लोग दुनिया देखेंगे। देहदान कर्तव्य संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ को उनके फोन पर भोर 2:22 बजे अजय बाबू शर्मा का फोन आया कि उनकी माता कुसुमा देवी (69) का निधन हो गया है। उनका नेत्रदान होना है।
डॉ. एसके गौड़ ने डॉ. श्रॉफ आई केयर वृंदावन में रोशन से बात की। वह टीम के साथ खंदौली आगरा पहुंच उन्होंने आंखों की कार्निया प्राप्त की। डॉ. गौड़ ने लोगों से अपील की कि मरणोपरांत आंखें जलाएं नहीं, बल्कि उनका दान करें। मृत शरीर कार्निया लेने वाले लोगों के रूप में जीवित रहेगा।