फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people Kidnapped in Aligarh, police recovered with help of mobile Location trace

एसओजी वाले बनकर मामा-भांजे को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया, तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 02:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two people Kidnapped in Aligarh, police recovered with help of mobile Location trace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ से सटे खेरेश्वर मंदिर के पीछे के गांव हरिदासपुर से शनिवार शाम मामा-भांजे को एसओजी वाला बनकर डेढ़ लाख की फिरौती के लिए स्कार्पियो सवारों ने अगवा कर लिया। इसके बाद परिजनों से फोन पर फिरौती की रकम मांगते हुए उन्हें कई जगहों पर बुलाया। इसी बीच देहली गेट चौराहे पर बैठीं पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने वहां से भागदौड़ करते परिजनों को टोका तो खबर सीधे एसएसपी, एसपी सिटी तक पहुंची। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सर्विलांस लोकेशन के आधार पर बदमाशों को मीनाक्षी पुल के पास घेर लिया। इस दौरान गाड़ी छोड़कर भागते तीन बदमाश दबोच लिए गए और मामा-भांजों को मुक्त करा लिया। एक बदमाश भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश जारी है और पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि लोधा के गांव हरिदासपुर निवासी किसान जितेंद्र सिंह की हाल ही में कीमती जमीन बिकी है, जिसका रुपया उन्हें मिला है। शनिवार को उनके तीन बेटों में सबसे बड़े प्रशांत उर्फ पंकज (25) की पत्नी को डिलीवरी होनी थी। इसके चलते पंकज घर पर ही था। वह शाम करीब पांच बजे अपने खेतों पर भूसा लेने आया। इसी बीच उसका नगला मसानी निवासी मामा मनोज, पुत्र गोपाल (30) भी वहां आ गया। पंकज ने यह कहकर मामा को रोक लिया कि भूसा लेकर दोनों साथ चलेंगे। इसी बीच वहां एक सफेद रंग की स्कार्पियो आकर रुकी और उसमें से उतरे चार लोगों ने खुद को एसओजी वाला बताकर दोनों की तलाशी लेनी शुरू की। बताया जाता है कि तलाशी में नशे के शौकीन मनोज की जेब से गांजे की पुड़िया मिल गई। इसके बाद स्कार्पियो सवार चारों को कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ग्रामीण ने पंकज के पिता को यह सूचना दी। इस पर वह अपनी बाइक लेकर स्कार्पियो के पीछे भागे। जिसके बाद उन्हें खबर मिली कि बदमाश हाईवे से गभाना टोल के रास्ते बरौली की ओर निकल गए हैं। इस पर पंकज के पिता उनके पीछे बरौली तक गए। बरौली में बदमाशों से उनका आमना सामना हुआ तो उन्होंने पंकज के पिता से डेढ़ लाख की मांग कर दी। इसके बाद बदमाश भाग गए। फिर बदमाशों ने पंकज के मामा के फोन से उसकी मामी को फिरौती की रकम के लिए पहले गभाना बुलाया, फिर बरौली बुलाया। इसके बाद मसूदाबाद पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रात करीब नौ बजे पंकज की मामी अपने रिश्तेदार से देहली गेट से रुपये लेकर जा रही थी। उसके साथ पंकज के भाई आदि लोग भी थे। तभी बदमाशों का फोन तस्वीर महल पर बुलाने के लिए आया। इस दौरान चौराहे पर मौजूद पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने उनकी बातें सुन लीं और उनका माथा ठनक गया। उन्होंने महिला को रोककर पूरी बात सुनी और तत्काल एसएसपी व एसपी सिटी को फोन किया। साथ ही जिस नंबर से फोन आ रहा था, वह नंबर भी बताया। इसी बीच बदमाशों ने फिर फोन कर मीनाक्षी पुल के नीचे परिजनों को बुलाया। इस पर पूर्व मेयर व परिजन मीनाक्षी पुल के लिए चल लिए।

साथ ही पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लिया तो उनकी लोकेशन मीनाक्षी पुल के नीचे मिली। इस पर एसओजी, सिविल लाइंस व क्वार्सी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाश स्कार्पियो के बजाय स्विफ्ट डिजायर कार में थे। वह पुलिस को देख भागने लगे। तभी आगे नाला निर्माण के कारण उनकी गाड़ी रुक गई और तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिए। एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उनका एक साथी भाग गया है। उसकी तलाश में भी टीम लगी हुई हैं। बदमाशों ने इससे पहले भी कोई वारदात न की हो, इस अंदेशे पर भी जांच चल रही है।

पूर्व मेयर ने किया ऐलान, पुलिस का करेंगी सम्मान
पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने इस मामले में पुलिस की तत्परता पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के महज 20 मिनट में लोकेशन ट्रैस कर ली और बदमाश घेर लिए गए। इसके लिए पुलिस का सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed