{"_id":"5dd998ee8ebc3e54c033edbc","slug":"two-people-died-in-road-accident-aligarh-news-ali219583973","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो और टेंपो की टक्कर में ननद-भाभी की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो और टेंपो की टक्कर में ननद-भाभी की मौत, चार जख्मी
विज्ञापन
मंजूरगढ़ी पर हुए सड़क हादसे में मृतक के परिजन जेएन मेडिकल में विलाप करते ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के नगला पटवारी इलाके में बाईपास पर शनिवार देर रात गेस्ट हाउस के बाहर खड़े टेंपो और स्कार्पियो की टक्कर में ननद भाभी की मौत हो गई और इसी परिवार के चार लोग जख्मी हुए हैं। दुर्घटना के वक्त टेंपो सवार परिवार रिश्तेदार के शादी समारोह से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी। आनन-फानन घायलों को जेएन मेडिकल कालेज लाया गया, जहां ननद-भाभी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है।
बताया गया है कि सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर बी निवासी मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले अफजाल की रिश्तेदारों के यहां नगला पटवारी के जीआर गार्डन गेस्ट हाउस में शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए अफजाल का पूरा परिवार शाम को वहां पहुंच गया था। देर रात करीब 11 बजे वापसी में एक टेंपो में अफजाल की 35 वर्षीय पत्नी शमीम, 12 वर्षीय चचेरी बहन फरहीन पुत्री मुश्ताक के अलावा परिवार के ही शबाना, आफताब, समरीन, शमीन एक टेंपो में सवार हो गए थे। कुछ लोग दूसरे टेंपो में सवार होने की तैयारी में थे। तभी पीछे बरौला की ओर से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी।
इससे टेंपो पलट गया। स्कार्पियो सवार तीन लोग उसमें से उतर कर भाग गए, जबकि चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। मौके पर चीख पुकार के साथ भगदड़ का माहौल बन गया। खबर पर क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। घायलों को मेडिकल भेजा गया और हिरासत में लिए गए स्कार्पियो चालक को थाने भेजा गया। मौके से भी वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया गया। मेडिकल में अफजाल की पत्नी शमीम व चचेरी बहन फरहीन को मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर परिवारों में कोहराम मच गया। मेडिकल में खासी भीड़ जमा हो गई। शादी समारोह में भी रंग में भंग पड़ गया और आनन-फानन विदाई की औपचारिकताएं निपटाने की तैयारी थी। फरहीन तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मुकदमा आदि किया जा रहा है।