फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people died due to fever

अलीगढ़ः गांव सिहोर में बुखार से युवक सहित दो की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to fever
जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों और तीमारदारों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
अकराबाद थाना क्षेत्र के सिहोर गांव में बुखार से 22 वर्षीय युवक एवं 55 वर्षीय महिला की मौत से लोग सहम गए हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। युवक का उपचार शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था, जहां किट जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि अधिकारी एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट से ही डेंगू की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन

दो लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिहोर गांव पहुंच गए। मृतक सोनू (24) के पिता योगेश ने बताया कि सोनू को 19 सितंबर को बुखार आया था। 20 को एक निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां से मरीज को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। योगेश का कहना है कि जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा भर्ती करने से मना करने पर सोनू को अंतत: वरुण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वरुण हॉस्पिटल में सोनू को प्लेटलेट्स चढ़ाई गई। 21 को तबियत ज्यादा खराब होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त उसी गांव की बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय नीरज पत्नी कमल कुमार की मौत हुई है। नीरज 21 सितंबर को गांव के विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बुखार की दवा लेने पहुंची थीं। 22 सितंबर को तबियत ज्यादा खराब होने पर रुचि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। जनपद में बुखार से अब तक दो बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक के घर में तीन लोग बुखार से पीड़ित, अस्पताल जाने से इंकार
मृतक सोनू के घर में तीन लोग बुखार से पीड़ित हैं। अधिकारियों ने मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मृतकों को भर्ती कराने का प्रयास किया। एंबुलेंस भी मंगा ली, लेकिन परिवार के सदस्य अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर-फ्रिज में डेंगू का लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बुखार से पीड़ित लोगों के घर पर जाकर कूलर, फ्रिज एवं पानी के पात्रों को चेक किया गया। कई घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। गांव लालू खेड़ा एवं शहवाजपुर गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शिविर में 280 मरीजों को देखा गया। 134 लोगों की मलेरिया एवं 88 लोगों की डेंगू जांच की गई। किट जांच में सभी मरीज डेंगू निगेटिव पाए गए।

ये पहुंचे गांव में
हरदुआगंज सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रजमोहन, संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. हशमत उस्मानी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रोहित गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. शोएब आदि पूरी टीम के साथ सिहोर में पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed