फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people arrested in firing at professor's house

अलीगढ़ः प्रोफेसर के घर फायरिंग में दो लोग गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 26 Jan 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested in firing at professor's house
सिविल लाइंस क्षेत्र के शबिस्ता कपाउंड में एंबुलेंस विवाद में प्रोफेसर के घर हुई फायरिंग में पुलिस ने दो हमलावर पकड़ लिए हैं, जबकि उनके अन्य साथी फरार हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया। शबिस्ता कंपाउड निवासी जेएन मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर डा. मसूद हसन खान के घर शुक्रवार रात कुछ कार सवार पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दरवाजे पर दस्तक दी और उनकी मां बाहर आईं तो प्रोफेसर के विषय में पूछा। उन्होंने घर पर न होने की बात कही तो बाहर खड़े युवकों ने गाली देते हुए कहा कि एंबुलेंस नहीं चलने दे रहे हैं। परिणाम अच्छा नहीं होगा। इसी बात पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दरवाजे में लगी। इस सूचना पर पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी देखे तो कार को चिह्नित कर लिया। इस आधार पर एक आरोपी शौकत मंजिल के राशिद व जमालपुर के शहवाज को दबोच लिया। उन्होंने दो और साथियों के नाम बताए हैं। उनसे तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया है। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकारा कि एंबुलेंस नहीं चलने देने से वे नाराज थे। एक दिन उन्होंने बेइज्जत कर भगा दिया था। इसी गुस्से में फायरिंग की है।
विज्ञापन

ये भी किए गए गिरफ्तार
अलीगढ़। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांधीपार्क पुलिस ने बाबरी मंडी के शिवम उर्फ भोला को तमंचा सहित दबोचा है। नौरंगाबाद छावनी के अभिषेक को चोरी के माल सहित दबोचा है। नगला माली के अरविंद को गांजे के साथ पकड़ा है। वहीं देहली गेट पुलिस ने इंदिरा नगर के विशाल उर्फ कटप्पा को तमंचा सहित पकड़ा है। सिविल लाइंस पुलिस ने हमदर्द नगर के फुरकान व साजिद को गांजे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed