{"_id":"68efe0afd762f90df1079232","slug":"two-parties-clashed-over-digging-soil-from-plot-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्लॉट से मिट्टी खोदने को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों तरफ से 10 लोग घायल, घायलों को अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्लॉट से मिट्टी खोदने को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों तरफ से 10 लोग घायल, घायलों को अस्पताल भेजा
Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
सार
राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसके परिवार की महिलाएं घर के पास खाली प्लॉट की साफ-सफाई कर रहीं थीं। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजेश, रूबी देवी, अंकुश, अर्जुन, प्रेमपाल, पारो घायल हो गए।
विज्ञापन
उपचार के दौरान सीएचसी पर मौजूद मारपीट में घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव टुआमई के मजरा मोहनपुर में 15 अक्तूबर सुबह प्लॉट से मिट्टी खोदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों तरफ से दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मोहनपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे उसके परिवार की महिलाएं घर के पास खाली प्लॉट की साफ-सफाई कर रहीं थीं। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे राजेश, रूबी देवी, अंकुश, अर्जुन, प्रेमपाल, पारो घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सौरभ का कहना है कि प्लॉट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
उसके बावजूद भी वह लोग वहां से मिट्टी खोद रहे थे। विरोध करने पर उनके परिजनों के साथ मारपीट की है, जिससे पूजा, कविता, संजय व सुनील घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन