{"_id":"6a370046e7bfbb70e70e24fb","slug":"two-more-partners-of-the-meat-factory-arrested-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1001574-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मीट फैक्टरी के दो और पार्टनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मीट फैक्टरी के दो और पार्टनर गिरफ्तार
विज्ञापन
(अलीगढ़) संरक्षित पशु के मास की तस्करी के दोनों आरोपियों का चंडौस सीएचसी में डाक्टरी परिक्षण
- फोटो : samvad
संरक्षित पशु का मांस मिलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम खुर्जा स्थित अलहम्द मीट फैक्टरी के दो और पार्टनरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खुर्जा के मुगलपुरा निवासी साबुद्दीन और कांजी बाड़ा निवासी फईमुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों को चंडौस के दौरऊ मोड़ स्थित पुल के पास से पकड़ा गया है।थाना पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन के करीबी हैं और मीट फैक्टरी के संचालन से जुड़े रहे हैं। इससे पहले इसी मामले में शुक्रवार को अनवर हुसैन और उनके चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गौरतलब है कि 15 जनवरी 2026 को गोरक्षा दल के सदस्यों ने दौरऊ मोड़ और गभाना टोल प्लाजा के बीच एक लोडर वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। वाहन से सात सौ किलोग्राम से अधिक मांस के पैकेट बरामद हुए थे। उस समय पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। अप्रैल में मथुरा स्थित प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में बरामद मांस संरक्षित पशु का पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि मांस की खेप अनवर हुसैन की मीट कंपनी से संबंधित थी। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने कंपनी संचालकों और साझेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली में लगा रहा समर्थकों का जमावड़ा
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद देर रात तक समर्थक चंडौस कोतवाली में डटे रहे। कई लोगों ने पैरवी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। साबुद्दीन और फईमुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद चंडौस कोतवाली में उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। देर रात तक कई लोग आरोपियों के पक्ष में पैरवी करते रहे। कुछ राजनीतिक संगठन के सदस्य भी कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार के दबाव को स्वीकार नहीं किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी। थाना सत्यवीर सिंह ने बताया है कि मामले में तीन नामजद सहित कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द वह आरोपी भी पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
अनवर हुसैन की मीट फैक्टरी के दो और पार्टनर साबुददीन व फईमुददीन को संरक्षित पशु मांस मिलने के मामले चंडौस पुलिस ने पकड़ा है। दोनों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- महेश कुमार, सीओ गभाना