{"_id":"62a4f1a5f9612625581afe29","slug":"two-more-arrested-for-taking-out-procession-in-kaudiyaganj-aligarh-news-ali29367675","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कौड़ियागंज में जुलूस निकालने के मामले में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कौड़ियागंज में जुलूस निकालने के मामले में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौड़ियागंज में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए जुलूस निकालने के मामले में शनिवार को दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अकराबाद के कस्बा कौड़ियागंज में बच्चों की भीड़ के साथ मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। इसमें नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। जिससे कस्बे का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर जुलूस निकालने वालों को दौड़ा दिया था। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर मामले में धारा 147/188/505/120 बी भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 83(2) बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में तीन आरोपी शुक्रवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। जिन्हें शनिवार को जेल भेजा गया। इधर, जांच के बाद शनिवार देर रात सरवर व उवेश को गिरफ्तार किया गया है।
भीम सेना के सतपाल तंवर के खिलाफ दी तहरीर
अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की ओर से लोधा थाने में भीम सेना के सतपाल तंवर के खिलाफ तहरीर दी गई है। आचार्य भरत तिवारी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि हरियाणा के भीम सेना के चीफ बताने वाले सतपाल तंवर ने मोदी, योगी व नूपुर शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाए। ज्ञापन देने वालों में लोकेश कुमार, अमित वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, ओमेश कुमार, कन्हैया लाल, संजय वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, लोकेश दीक्षित आदि थे। इंस्पेक्टर लोधा के अनुसार मामला साइबर सेल में भेजा गया है।