{"_id":"6001b8b91b203d363c230be0","slug":"two-man-misdeed-with-minor-girl-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : किशोरी ने कहा- दुष्कर्म हुआ, पुलिस ने अपहरण की शिकायत लिखी पर नहीं कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : किशोरी ने कहा- दुष्कर्म हुआ, पुलिस ने अपहरण की शिकायत लिखी पर नहीं कराया मेडिकल
Fri, 15 Jan 2021 09:16 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा इलाके किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की बात नहीं सुनी, सिर्फ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी शिकायत शुक्रवार को एसपी देहात से की गई, जिसमें एसपी देहात ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात से शिकायत करने पहुंचे किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी गुरुवार को शौच के लिए गई थी। तभी रास्ते में गांव के दो युवक मिल गए और बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों ने किशोरी संग दुष्कर्म को अंजाम दिया। उसी समय पुलिस को खबर दी गई। पुलिस भी हरकत में आ गई। इसी बीच चार घंटे बाद किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई और पूरी बात बताई। मगर पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मात्र अपहरण व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होना भी बताया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण नहीं कराया है। एसपी देहात ने मामले में लोधा पुलिस को मेडिकल परीक्षण कराने व उसके आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।