{"_id":"658119c7f88fdc333601249c","slug":"two-headmasters-suspended-for-being-late-in-performing-national-anthem-and-being-absent-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देर से राष्ट्रगान कराने और अनुपस्थित रहने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित, 27 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देर से राष्ट्रगान कराने और अनुपस्थित रहने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित, 27 शिक्षकों का वेतन रोका
Tue, 19 Dec 2023 09:49 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:49 AM IST
सार
बिजौली के प्राथमिक विद्यालय वीसनपुर वाहनपुर में सुबह 9:30 बजे राष्ट्रगान कराया जा रहा था। विभागीय निर्देशानुसार प्रार्थना व राष्ट्रगान सुबह 9 से 9:15 बजे के मध्य होना चाहिए। इस पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में देर से राष्ट्रगान कराने और बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण में प्रधानाध्यापकों समेत 27 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
बिजौली के प्राथमिक विद्यालय वीसनपुर वाहनपुर में सुबह 9:30 बजे राष्ट्रगान कराया जा रहा था। विभागीय निर्देशानुसार प्रार्थना व राष्ट्रगान सुबह 9 से 9:15 बजे के मध्य होना चाहिए। सहायक अध्यापक विश्वनाथ प्रताप सिंह को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, लेकिन ऑनलाइन अवकाश प्रधानाध्यापक ने नहीं स्वीकृत नहीं किया था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक गुलाम रजा को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय गढ़ीवूचा गोंडा से संबद्ध कर दिया है। वहीं, बिजौली के प्राथमिक विद्यालय नगला बाटुल के प्रधानाध्यापक नरेश पाल सिंह दो से पांच दिसंबर तक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहे। बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय वासफतेली गोंडा से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों समेत 27 शिक्षकों का वेतन रोका
बेसिक शिक्षा विभाग के विकासखंड बिजौली, अतरौली, धनीपुर, इगलास, टप्पल, जवां, चंडौस, अकराबाद, खैर के क्षेत्र के विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण में प्रधानाध्यापकों समेत 27 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापिका शबाना खातून, आसपाल सिंह, प्रिया, मनीष कुमार, नितेश सिंह, राकेश कुमार, गंगोत्री गोस्वामी, हिमांशु अग्रवाल, चंद्रपाल शर्मा, रोमी चौधरी, कंचन गौतम, प्रधानाध्यापक नरेशपाल सिंह, श्रीकृष्ण गौतम, योगेंद्र पाल सिंह, विजयपाल सिंह, शिक्षामित्र आशा, कुसमा, मीनू यादव, लक्ष्मी कुशवाहा, अंजलि, कृष्णा, दिनेश कुमारी, रेखा, प्रेमपाल सिंह, पूनम का बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने वेतन व मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन