फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Fectory Fired in Talanagari

शार्ट सर्किट से तालानगरी में दो फैक्टरी जलीं, लाखों का नुकसार

Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two Fectory Fired in Talanagari
फैक्टरी में जले सामान को हटाते कर्मचारी । - फोटो : HARDUAGANJ
शुक्रवार को तड़के पहर करीब तीन बजे तालानगरी के सेक्टर-2 स्थित एक गत्ता फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बगल में स्थित प्लास्टिक पैकिंग फैक्टरी को भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की करीब पांच गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से दोनों फैक्टरी में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

तालानगरी के सेक्टर 2एफ के भूखंड 131 स्थित खुशी इंटर प्राइजेज फैक्टरी में गत्ते का काम होता है। फैक्टरी अशोक कुमार माहेश्वरी के अनुसार शुक्रवार को तड़के पहर करीब 3 बजे शार्ट सर्किट से आग लगी। पड़ोसियों की सूचना पर उन्हें जानकारी हुई। दमकल के पहुंचने से पहले ही बगल के भूखंड संख्या 130 पर स्थित रजत प्लास्टिक फैक्टरी को भी आग की लपटों ने घेर लिया।
विज्ञापन

दोनों फैक्ट्रियों में आग की विकराल लपटें देखकर चारों ओर शोर मचने लगा। रजत प्लास्टिक के मालिक अमित प्रधान के अनुसार दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गत्ता फैक्टरी के मालिक अशोक कुमार माहेश्वरी ने करीब 20 से 30 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया है। रजत प्लास्टिक फैक्टरी के मालिक अमित प्रधान के अनुसार प्लास्टिक पैकिंग की नई फैक्टरी खोली है जिसका नवरात्र में शुभारंभ होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मशीनों समेत काफी माल फैक्टरी में था जो जल गया है। करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की बात उन्होंने कही है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि खुशी इंटरप्राइजेज की तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed