Transport Nagar Aligarh: योजना में दो किसानों को मिले 12 प्लॉट, बचे प्लॉटों की होगी नीलामी
खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में 85 हेक्टेयर भूमि पर विकसित हो रहे टीपी नगर में कार्य तेजी से चल रहा है। वर्ष 2023 जून-जुलाई से एडीए ने यहां निर्माण कार्य शुरू किया था। यहां 72 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 375 वर्गमीटर से लेकर 1250 वर्गमीटर के प्लॉट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के टीपी नगर में प्लॉटों पर कब्जा मिलना शुरू हो गया है। लैंड पूलिंग योजना के तहत दो किसानों को 12 प्लाटों का कब्जा दिलाया जा चुका है। किसान नरेंद्र को पांच और प्रमोद को सात प्लाॅटों पर कब्जा मिला है। दो अन्य किसानों पुनीत गर्ग और प्रमोद फौजदार को 14 प्लाॅट पर कब्जा देने की कार्रवाई अंतिम दौर में है। इसी तरह से बाकी बचे किसानों को विभाग इसी माह कब्जा दिला देगा। इसके बाद से बचे हुए प्लॉटों की नीलामी शुरू होगी।
खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में 85 हेक्टेयर भूमि पर विकसित हो रहे टीपी नगर में कार्य तेजी से चल रहा है। वर्ष 2023 जून-जुलाई से एडीए ने यहां निर्माण कार्य शुरू किया था। इसमें 11 हेक्टेयर जमीन पर लैंड पूलिंग हुई थी। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक किसान हैं। तीन हेक्टेयर जमीन विकसित कर एडीए किसानों को उपलब्ध करा रहा है। इसमें करीब 70 प्लाॅट काटे गए हैं। इसमें से 49 का साइड प्लान तैयार हो चुका है। ट्रांसपोर्ट नगर में 72 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 375 वर्गमीटर से लेकर 1250 वर्गमीटर के प्लॉट हैं।
खैर के ल्हौसरा में टीपी नगर का कार्य तेजी से चल रहा है। लैंड पूलिंग योजना के तहत लगभग तीन हेक्टेयर जमीन विकसित कर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। लगभग 90 में से 12 प्लाॅट उपलब्ध करा दिए गए हैं। बाकी प्लाॅट इसी माह किसानों को दे दिए जाएंगे। इसके बाद बाकी भूखंडों की नीलामी होगी।-अपूर्वा दूबे, वीसी एडीए।
विज्ञापन विज्ञापन
लगभग 80 फीसदी हो चुका है काम
टीपी नगर में करीब 80 फीसदी कार्य हो चुका है। 45 मीटर चौड़ी सड़क, चहारदीवारी, पानी की पाइप लाइन बिछाने और गेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जलनिकासी को लेकर नाली और पानी की टंकी का निर्माण कार्य अंतिम दौर में हैं। इस साल यह योजना पूरी हो जाएगी।
योजना एक नजर में
- कुल क्षेत्रफल- लगभग 85 हेक्टेयर
- लैंड पुलिंग योजना में ली गई जमीन-11 हेक्टेयर
- किसानों को विकसित कर दी गई जमीन-3 हेक्टेयर
- कुल भूखंड-1775
- कुल भूखंडों की बिक्री-1441
- शेष भूखंड-334
- नीलामी वाले भूखंड-302
- डिफाल्टर भूखंड-34