फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two day old newborn girl found in millet field

मां मेरा क्या कसूर: बाजरा के खेत में मिली दो दिन की नवजात बच्ची, फेंकने वाले दंपती की तलाश

Mon, 06 Nov 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 09:16 PM IST
सार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में बाजरा के खेत में दो दिन की एक नवजात बच्ची मिली है। पुलिस ने बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी देखभाल हो रही है। बच्ची के माता-पिता की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two day old newborn girl found in millet field
नवजात बच्ची को महिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : दिगंबर

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में 5 नवंबर की शाम सात बजे के करीब बाजरा के खेत में दो दिन की एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची कबंल में लिपटी हुई थी। नवजात बच्ची को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। लोधा पुलिस ने नवजात बच्ची को इलाज के लिए मोहनला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। लोधा पुलिस नवजात बच्ची को बाजार के खेत में फेंकने वाले दंपती की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव इस्माइलपुर में शाम सात बजे के करीब बाजरा के खेत में दो दिन की एक नवजात बच्ची मिली है। पुलिस ने बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी देखभाल हो रही है। बच्ची के माता-पिता की तलाश जारी है। गांव के महेन्द्र ने बताया कि वह खेत पर बाजरा की बालियों को एकत्र करने गया था। जहां दो दिन की बच्ची मिली। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को महिला अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है। उसके परिजनों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed