{"_id":"6939dd934dec49e5cc049ac9","slug":"two-criminals-including-the-leader-of-the-nokia-gang-of-bareilly-were-arrested-in-a-police-encounter-aligarh-news-c-2-1-ald1025-858161-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरेली के नोकिया गिरोह के सरगना सहित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरेली के नोकिया गिरोह के सरगना सहित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना खैर व पिसावा पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात सहजपुरा मार्ग पर हुई मुठभेड़ में बरेली के नोकिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में पुलिस की गोली लगी हैं। इसी गिरोह ने खैर के गांव बांकनेर और पिसावा के गांव मीरपुर दहौड़ा में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार बदमाशों में अनिल खां निवासी गाढिया पैगम्बपुर थाना हजरतपुर बदायूं और आमिर ग्राम अंगूरी टांडा थाना सुभाषनगर बरेली हैं। गोली लगने से घायल अवस्था में इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि इस गिरोह को नोकिया के नाम से जाना जाता है और आमिर गिरोह का सरगना है। इनके दो साथी मौके से भाग गए, जिनके नाम जाहिद और अफजाल निवासी रामगंगा चोरारी थाना सुभाष नगर बरेली है।
सीओ ने बताया कि मंगलवार रात सहजपुरा मार्ग पर सोफा नहर पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, इस दौरान अर्टिगा कार नहर पटरी मार्ग से आती दिखाई दी, जिसे रोकने की कोशिश की गई। चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश की, हड़बड़ाहट में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि इनके गिरोह ने गत 23 नवंबर की रात को थाना खैर के गांव बांकनेर और 26 नवंबर को पिसावा के गांव मीरपुर दहौड़ा में परिजनों को बंधक बनाकर एक मकान में लूटपाट और एक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 75,200 रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस, चार खोखा,सफेद रंग की अर्टिगा कार, चार जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, पेंडल, अंगूठी, चेन, लॉकेट आदि बरामद हुए हैं।
काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था गिरोह
खैर। इस गिरोह ने इसी साल खैर में एक डकैती, खैर,पिसावा, अकराबाद, विजयगढ़ और छर्रा में चोरी चोरी और सेंधमारी की वारदात को भी अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ बदायूं, बरेली, अलीगढ़, शाहजहांपुर और कासगंज के कई थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। अनिल पर 27 और आमिर पर 22 से अधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
अर्टिगा कार से करने आते थे वारदात
सीओ खैर ने बताया कि पिछले दिनों खैर एवं पिसावा क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई, इसी के चलते चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई और दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। यह गिरोह वारदात में अर्टिगा कार का इस्तेमाल करता था। दिन में यह रेकी करते और रात में वारदात को अंजाम देते व उसके बाद इसी कार से भाग जाते। कार पर नंबर प्लेट न लगे होने और स्थानीय बदमाश न होने के कारण यह सीसीटीवी कैमरों से भी पकड़ में नहीं आते थे।