{"_id":"5edcf72b8ebc3e90470d04cb","slug":"two-communities-face-to-face-with-gates-in-vidyanagar-colony-city-office-news-ali2355294103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विद्यानगर कॉलोनी में गेट लगाने पर दो समुदाय आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विद्यानगर कॉलोनी में गेट लगाने पर दो समुदाय आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार लूटपाट और चोरी की घटनाओं के बाद शहर की पॉश कॉलोनी विद्यानगर में गेट बनाने को लेकर रविवार सुबह दो समुदाय आमने-सामने आ गए। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया, लेकिन मौके पर खुद सांसद सतीश गौतम के मौजूदगी के कारण बड़े अधिकारी तुरंत नहीं आए। गेट बंद करने की अगुवाई कर रहे सांसद सतीश गौतम का आवास और कार्यालय भी इसी कालोनी में हैं। लगभग एक बजे पहुंचे एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह और सीओ अनिल समानिया ने निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इस दौरान यहां बेहद तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
80 मकान और 40 फ्लैट वाली इस कॉलोनी में पिछले दिनों में एक सैन्य अफसर के परिजन, एक अन्य अधिकारी के परिजन से लूटपाट हो चुकी है। बाइक और अन्य सामान भी चोरी हो चुका है। इससे परेशान कॉलोनी वालों ने गेट बंद करने का फैसला किया। चंदा करके तकरीबन सवा दो लाख रुपये जुटाए गए। फैसले के अनुसार, कॉलोनी में कुंजीलाल दालसेव शोरूम के पास, ग्रेट वैल्यू माल के पास, कॉलोनी के आखिरी छोर एचएस वार्ष्णेय के घर के पास दो गेट लगाए जाने थे। एचएस वार्ष्णेय के घर के पास ही एक गली मुस्लिम आबादी की है, जो बेगपुर को जाती है। विरोध कर रही समुदाय विशेष की आबादी का तर्क है कि वह इस रास्ते से दुर्गाबाड़ी, मैरिस रोड, रामघाट रोड, विद्यानगर, रामघाट रोड के स्कूल और अस्पतालों के साथ बाजार तक पहुंच जाते हैं। अगर गेट लग गया तो उनको केला नगर चौराहे से लगभग दो किमी तक घूम कर जाना होगा। यहां की महिलाएं कई घरों में भी काम करने जाती हैं, उनको भी परेशानी होगी। हालांकि, गेट लगवाने वाले पक्ष का कहना है कि सुबह सात बजे से रात 8 बजे तक गेट खुला रहेगा। चौकीदार बैठेगा। ये व्यवस्था केवल लूटपाट और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हो रही है।
दूसरे गेट का चौथा पिलर नहीं लग पाया
सुबह वहां पहुंचे राज मिस्त्री और हाई प्रेशर की ड्रिल मशीन वालों ने एचएस वार्ष्णेय के घर के तिकोने पर गली में तीनों रास्तों पर गड्ढे कर पिलर लगा दिए। एक पिलर वार्ष्णेय के मकान के कोने पर और दो पिलर योगेंद्र सिंह सांवल के घर के पास लगा दिए गए। यहां चार पिलर पर दो गेट लगने थे, लेकिन विरोध के चलते तीन पिलर ही लग पाए। चौथा नहीं लग सका।
विज्ञापन
नियम विरुद्ध रास्ता नहीं बंद होने देंगे : जिबरान हसन
सपा नेता ख्वाजा जिबरान हसन ने कहा कि नियम विरुद्ध निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। गेट लगना है तो मेन रोड पर लगे। दोपहर में कांग्रेस नेता आगा यूनुस भी पहुंचे और उन्होंने भी गेट लगवाने का विरोध दर्ज कराया। मौके पर आए पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने कहा कि एक नेता के इशारे पर ये सब हो रहा है। वह इसकी प्रशासन से शिकायत करेंगे।
बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स रहा तैनात
विद्यानगर में गेट को लेकर दो समुदाय के लोगों के आमने-सामने होने की खबर पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो हाथ पांव फूल गए। मोहल्ले को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया। दूसरे समुदाय की महिलाओं के सामने आने पर महिला पुलिस कर्मियों ने उनको संभाला और सबको गली के अंदर रुकने को कहा, हालांकि, महिलाएं नहीं मानीं। वह विद्यानगर में आकर प्रदर्शन करती रहीं। दोपहर साढ़े बारह बजे दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने पिलर उखाड़ने की कोशिश की जिससे माहौल खराब होते होते बचा। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
नियम विरुद्ध निर्माण हुआ तो प्रदर्शन : अफजाल
विद्यानगर मोहल्ला नगर निगम के वार्ड 38 में है। पार्षद हुमैरा अफजाल के पति व पूर्व पार्षद अफजाल हमीद ने बताया कि 15 दिन पहले जब बेगपुर की गली नंबर तीन के पास गेट लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, उसी वक्त उन्होंने मेयर मो. फुरकान, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन जांच के नाम पर नगर निगम अधिकारी मौका मुआयना कर चले गए। कुछ नहीं किया। इसीलिए ये निर्माण कार्य शुरू हुआ। अगर निर्माण कार्य हुआ तो वह धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल करेंगे।
सांसद शहर का माहौल खराब कर रहे : शाकिर
पार्षद शाकिर अली ने दुर्गाबाड़ी में सांसद सतीश गौतम की अगुवाई में लगने वाले गेटों को शहर का माहौल खराब करने की जड़ बताया। उन्होंने कहा कि सांसद अलीगढ़ के विकास को भूल कर शहर का माहौल खराब करने में लगे रहते हैं जो बहुत ही निंदनीय है। कभी एएमयू के नाम पर, कभी जिन्ना के नाम पर माहौल बिगाड़ रहे हैं। उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाए। अलीगढ़ प्रशासन का कार्य काबिले तारीफ है, जो कि माहौल खराब होने से पहले उस पर कदम उठाते हैं। उन्होंने डीएम चंद्रभूषण सिंह के त्वरित फैसले की सराहना की।
रास्ता सभी के लिए है : सलमान
अलीगढ़। सपा नेता सलमान शाहिद ने कहा है कि विद्या नगर में बेवजह गेट लगवाने से अच्छा है कि सांसद कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। कानून व्यवस्था बेहतर होगी तो किसी हिम्मत नहीं है कि कोई एक सामान चुरा ले जाए। गेट लगवाने से कानून व्यवस्था बेहतर नहीं होगी। सलमान ने मौके पर पहुंच कर बेगपुर की गली नंबर तीन के लोगों से बात की।
मोहल्ले और गलियों को नहीं बंटने देंगे : मेयर
अलीगढ़। महापौर मोहमद फुरकान ने कहा कि वह शहर के गलियों एवं मोहल्लों को नहीं बंटने देंगे। विद्यानगर में गेट बंद करने के प्रयास का महापौर ने विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल से भी फोन पर बातचीत की और कहा कि गेट निर्माण के कार्य को रोकना चाहिए।