फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two communities clash after hitting bike in Aligarh

बाइक टकराने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव भी हुआ, पीएसी तैनात

Tue, 26 May 2020 09:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 May 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two communities clash after hitting bike in Aligarh
दो समुदाय भिड़े - फोटो : अमर उजाला।
अलीगढ़ जिले के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के बरोठा गांव में बाइक टकराने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल और पथराव हुआ। विवाद में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए, घायलों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


भारी तादाद में पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी गांव में पहुंच गई है। घटना का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। थाना हरदुआगंज इलाके के गांव बरोठा में करीब चार दिन पहले बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों के बीच वाद विवाद हो गया था।
विज्ञापन


जिसमें ग्रामीणों के दखल अंदाज करने पर मामला शांत करा दिया गया। लेकिन मंगलवार सुबह एक पक्ष का युवक कहीं से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी उसे रोककर दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। इसकी जानकारी जब उसके अन्य साथी और परिवारजनों को हुई तो वह शिकायत लेकर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दोनों ही पक्षों में बात करते-करते विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ही तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान गांव के ही किसी युवक ने छत से घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

जिसके बाद माहौल ज्यादा बिगड़ गया। कुछ लोग अपनी जान बचाते हुए गांव से बाहर निकल आए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर कई थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी पहुंच गई। इस घटना में करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण पुलिस करा रही है। गांव के माहौल को देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स समेत पीएसी तैनात की गई है।

एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया गांव बरोठा में चार दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मंगलवार को सुबह एक पक्ष के दो युवक सिलेंडर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed