{"_id":"661ff7a5131a32458007560b","slug":"two-children-died-in-a-pond-died-due-to-drowning-2024-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर आंख नम: मां के साथ ईद पर आया था ननिहाल, पोखर में नहाने गया; दो बच्चों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आंख नम: मां के साथ ईद पर आया था ननिहाल, पोखर में नहाने गया; दो बच्चों की डूबने से मौत
Wed, 17 Apr 2024 09:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:54 PM IST
सार
मामा-भांजा लगने वाले दो बच्चे अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेलते हुए गांव के निकट आबादी से कुछ दूर आम बाली पोखर पर पहुंच गए। गर्मी के कारण दोनों बच्चे पोखर में नहाने के लिए घुस गए और गहरे पानी में डूबते चले गये। दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बच्चे मोमिन और अरबाज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव मोरथल में 17 अप्रैल की शाम गांव के निकट स्थित पोखर में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। सूचना पर परिवार के लोग दौड़कर पोखर पर पहुंचे और बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जान गंवाने वाले बच्चों में मोरथल निवासी अरबाज (8) पुत्र जहीर खां, मोमिन (7) पुत्र शकील निवासी धाधऊ थाना सहपऊ, हाथरस थे। दोनों के बीच मामा-भांजे का रिश्ता था। 17 अप्रैल शाम करीब चार बजे ये दोनों मोहल्ले के अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेलते हुए गांव के निकट आबादी से कुछ दूर आम बाली पोखर पर पहुंच गए। गर्मी के कारण अरबाज व मोमिन पोखर में नहाने के लिए घुस गए और गहरे पानी में डूबते चले गये।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद असद पुत्र अफरोज ने दोनों को पानी में डूबते हुए देखा तो वह रोते हुए घर पहुंचा और बच्चों के परिजनों को इसी जानकारी दी। सूचना पर परिजन ग्रामीणों संग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और तालाब में उतरकर बच्चों की खोज शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को तालाब से निकाला और कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन दोनों शवों को घर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पंचनामे की कार्रवाई प्रचलन में है, अग्रिम कारवाई के लिए परिजनों को समझाया जा रहा है।-मो अकमल खान सीओ अतरौली
हर आंख नम, सुधबुध खो बैठी मां
हादसे के बाद मोहल्ले में गमगीन माहौल है। मोमिन की मां मलूकी बार-बार सुधबुध खो रही थी। होश में आते ही बेटे को याद कर रही थी। इसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गई। मृतक अरबाज के पिता जहीर खां के अनुसार चार बच्चों में अरबाज सबसे छोटा था। पिता जहीर खां मंडी में मजदूरी कर परिवार को चलाते हैं। मोमिन चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और अपनी मां मलूकी के साथ ईद के त्योहार पर ननिहाल आया था। हादसे में दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
देर रात गांव पहुंचे सपा नेता विजेंद्र सिंह, बंधाया ढांढस
बच्चों की मौत की खबर मिलने पर सपा नेता चौधरी विजेंद्र सिंह देर रात गांव पहुंच गए और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया साथ ही शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई का विरोध किए जाने पर देर रात पुलिस ने पंचनामा भरकर अपनी कार्रवाई पूरी कर ली थी।
देर रात गांव पहुंचे सपा नेता विजेंद्र सिंह, बंधाया ढांढस
बच्चों की मौत की खबर मिलने पर सपा नेता चौधरी विजेंद्र सिंह देर रात गांव पहुंच गए और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया साथ ही शोकाकुल परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई का विरोध किए जाने पर देर रात पुलिस ने पंचनामा भरकर अपनी कार्रवाई पूरी कर ली थी।