फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two caught making railway tickets with personal ID under the guise of public service center

अलीगढ़ : जनसेवा केंद्र की आड़ में पर्सनल आईडी से रेलवे टिकट बनाते दो पकड़े

Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two caught making railway tickets with personal ID under the guise of public service center
पर्सनल आईडी से रेलवे टिकट बनाते पकड़े गए आरोपियों के साथ आरपीएफ की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
कोतवाली इगलास क्षेत्र के कस्बा गोरई में जनसेवा केंद्र की आड़ में पर्सनल आईडी से रेल टिकट बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था। रेलवे सुरक्षा बल व डिटेक्टिव विंग की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को दबोचकर जेल भेजा है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट के कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि पेन इंडिया इंटेनसिव ड्राइव के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट व डिटेक्टिव विंग की टीम ने कस्बा गोरई के पैंठ बाजार में नदीम जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की। टीम ने यहां से रेलवे की ई- टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपनी पहचान नदीम खान व संजय कुमार उर्फ संदीप निवासी मोहल्ला पैंठ बाजार गोरई, इगलास के रूप में उजागर की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर्सनल आईडी के जरिए भविष्य की रेल टिकट बनाने का काम कर रहे थे। यहां से दो 1590 रुपये कीमत की दो एडवांस टिकट मिली हैं। जनसेवा केंद्र की आड़ में पिछले तीन-चार साल से रेलवे टिकट बनाने का अवैध कारोबार कर रहे थे। आरोपियों के पास से जारी लाखों रुपये के रेल टिकटों ब्योरा भी मिला है। आरोपियों के यहां से मिले कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामान को जब्त कर लिया है। छापेमारी टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक विनोद नागर, ओमवीर सिंह, भारत भूषण, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह, विनय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed