{"_id":"665e5f597f25c07ddd048b46","slug":"two-caught-for-blackmailing-a-doctor-by-posing-as-delhis-health-officer-aligarh-news-c-2-ali1009-404858-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिल्ली का स्वास्थ्य अधिकारी बन डॉक्टर से ब्लैकमेलिंग करने में दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिल्ली का स्वास्थ्य अधिकारी बन डॉक्टर से ब्लैकमेलिंग करने में दो दबोचे
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके में निजी हॉस्पिटल संंचालिका से दिल्ली का स्वास्थ्य अधिकारी बनकर ब्लैकमेलिंग की गई। बात न मानने पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने तक की धमकी दी गई। मामले में हॉस्पिटल संचालिका की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
महानगर के क्वार्सी इलाके के धौर्रा इब्राहिम अपार्टमेंट निवासी डाॅ.समरीन का बाईपास पर निजी अस्पताल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अंजान नंबर से पिछले कुछ दिन से उन्हें फोन आ रहा था। फोन करने वाला खुद को दिल्ली का स्वास्थ्य अधिकारी बताकर कहता था कि आपके अस्पताल में गर्भपात किया जाता है। ऐसा हमारी जानकारी में है और शिकायत भी मिली है। इसके लिए मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए मिलने का प्रस्ताव रखा। इस डर में डॉक्टर ने 31 मई को एएमयू कैंटीन के पास मिलना तय किया और दोनों वहां पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर से बातचीत में डरा धमकाकर साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। दहशत में डॉक्टर ने मौके पर ही 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों उन्हें बकाया रकम के लिए धमकाने लगे। इस पर डॉक्टर को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने समरीन के जरिये रुपये देने के बहाने दोनों को क्यामपुर मोड़ के पास बुलाया। उन्होंने आते ही रुपये मांगे। मगर वहां पहले से मौजूद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम जिया उर्फ जियाउर्रहमान और जैद उर्फ जैदुर्रहमान निवासी धौर्रा माफी बताया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार दोनों ने ब्लैकमेलिंग करना स्वीकारा है। इस आधार पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
-- -- -- -- -