फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two caught cheating on the pretext of making Ayushman card

Aligarh News: आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर खातों से रकम हो रही पार, दो जालसाज दबोचे

Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
सार

मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पिपरौठ में आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने खाते से रकम उड़ाने वाले दो ठग खैर की तरफ से बाइक द्वारा गोंडा आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नयाबास नहर पुल से दो लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Two caught cheating on the pretext of making Ayushman card
आयुष्मान कार्ड प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम खाते से रकम उड़ाने का काम चल रहा है। गोंडा थाना पुलिस ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को दरोगा अरविन्द सिवाल मय टीम गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पिपरौठ में आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने खाते से रकम उड़ाने वाले दो ठग खैर की तरफ से बाइक द्वारा गोंडा आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नयाबास नहर पुल से दो लोगों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनसे 40 आयुष्मान कार्ड, 4 आधार कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन व बायो स्कैनर बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पवन कुमार व प्रदीप कुमार निवासी नगला जसवार बताया। बताया कि वह गांव में जाकर अशिक्षित लोगों को निशाना बनाते हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर बायो स्कैनर पर अंगूठा लगवा कर खाते से रकम निकाल लेते हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed